लाइव न्यूज़ :

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, किया गया भव्य स्वागत, कहा- बिहार की जीत बंगाल से केरल तक जाएगा यह निश्चित है

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2025 18:15 IST

पटना एयरपोर्ट से मिलर हाईस्कूल तक रोड शो का आयोजन किया गया था। नितिन नवीन ने पटना में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। इसके बाद मिलर हाईस्कूल में उनका अभिनंदन किया गया।

Open in App

पटना: भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित अन्य लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हवाई अड्डे पर संजय सरावगी ने मखाना की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पटना एयरपोर्ट से मिलर हाईस्कूल तक रोड शो का आयोजन किया गया था। नितिन नवीन ने पटना में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया। इसके बाद मिलर हाईस्कूल में उनका अभिनंदन किया गया।

अभिनंदन समारोह के बाद नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करता है। बिहार की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश की जोड़ी बिहार के जीत का बड़ा कारण है। बिहार की जीत बंगाल से केरल तक जाएगा यह निश्चित है। साथ उन्होंने कहा कि राजनीति शॉर्टकट का काम नहीं है। जिसे जो जिम्मेदारी दी जाए वो उस काम को बखूबी करें। भाजपा पार्टी बूथ से उठाकर शीर्ष पर ले जाएगी। पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएगा तब भाजपा की असली जीत होगी। बिहार में 1 लाख से ज्यादा पंचायत स्तर पर युवा नेतृत्व तैयार करना है। 

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी की तरह पार्ट टाइम पॉलिटिक्स नहीं करना है। वो जर्मनी की जमीन पर जाकर देश को गाली दे रहे हैं और देश में रह कर भी देश को गाली दे रहे हैं। ऐसे लोगों को चोट देने का समय आ गया है। राहुल गांधी के साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि, बिहार में भी एक पार्ट टाइम पॉलिटिशियन है। चुनाव हारते हैं तो वो विदेश घूमने चले जाते हैं। 

साथ ही उन्होंने बिहार की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार की जनता के आशीर्वाद के बदौलत ही आज इस जगह हूं। मैं बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। नितिन नवीन ने कहा कि पिताजी नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी ने जो राजनीति मुझे विरासत में दी, कार्यकर्ताओं के बीच रहकर काम करना सिखाया। उन्होंने कहा कि पिताजी को तो काम करते हुए मैंने नहीं देखा, क्योंकि मैं राजनीति में नहीं था, लेकिन लोग बताते हैं कि कैसे एक एक कार्यकर्ता को वे परिवार का हिस्सा मानते थे। 

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा का परिवार बहुत बड़ा है। आज हमारे कार्यकर्ता सोचते हैं कि काम कैसे करें? आप काम करते रहिए, आलाकमान की सब पर नजर है। उन्होंने कहा कि बिहार को बहुत बड़ा मैंडेट मिला है तो हमारी ​जवाबदेही भी बढ़ी है। सरकार तो काम करेगी ही, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार के काम को लोगों तक ले जाएं। बिहार में युवाओं के लिए बड़ा अवसर आने वाला है।

बता दें कि एयरपोर्ट के बाहर भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए जन सैलाव उमड़ा। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रोड शो में शामिल हुए। पटना एयरपोर्ट के आसपास की सड़कों पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग जिसमें क्या आम और क्या खास हर कोई जाम में फंसा नजर आये। नितिन नवीन के स्वागत में पटना का ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित कई मंत्री जाम में फंस गये और आखिरकार पैदल एयरपोर्ट पहुंचे। 

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के अलावा मंत्री दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय सहित ऋतुराज सिन्हा, संजीव चौरसिया आदि बीच सड़क पर ही अपने वाहन से उतर गए और वहां से पैदल ही एयरपोर्ट गए। पटना एयरपोर्ट से निकलते ही कार्यकर्ताओं का सैलाब, भगवा झंडे, ढोल-नगाड़े और नारों के साथ उनका काफिला शहर की सड़कों से गुजरता रहा।

टॅग्स :Nitin NabinबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos