लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपना बयान वापस लिया, धर्मांतरण करने वालों को हिंदू धर्म में वापस लाने का आह्वान किया था

By विशाल कुमार | Updated: December 27, 2021 12:51 IST

सूर्या ने एक ट्वीट कर कहा कि दो दिन पहले उडुपी श्रीकृष्ण मठ में आयोजित एक कार्यक्रम में मैंने 'भारत में हिंदू पुनरुद्धार' विषय पर बात की थी। मेरे भाषण के कुछ बयानों ने खेदजनक रूप से एक टाले जा सकने वाला विवाद पैदा कर दिया है। इसलिए मैं बिना शर्त बयान वापस लेता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्या ने धर्मांतरण करने वाले सभी लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने का आह्वान किया था।कहा था कि पाकिस्तान में इस्लाम में परिवर्तित किए हए हिंदुओं को वापस अपने धर्म लाया जाना चाहिए।सूर्या ने कहा कि मैं बिना शर्त बयान वापस लेता हूं।

बेंगलुरू:कर्नाटक से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपनी उस विवादित टिप्पणी को बिना शर्त वापस ले लिया है जिसमें उन्होंने इतिहास से लेकर अब तक धर्मांतरण करने वाले सभी लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने और हिंदुओं का पुनर्जागरण करने की बात कही थी।

पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे विभाजनकारी टिप्पणियों की श्रृंखला में उनकी टिप्पणियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे और विवाद खड़ा हो गया था।

सूर्या ने एक ट्वीट कर कहा कि दो दिन पहले उडुपी श्रीकृष्ण मठ में आयोजित एक कार्यक्रम में मैंने 'भारत में हिंदू पुनरुद्धार' विषय पर बात की थी। मेरे भाषण के कुछ बयानों ने खेदजनक रूप से एक टाले जा सकने वाला विवाद पैदा कर दिया है। इसलिए मैं बिना शर्त बयान वापस लेता हूं।

बीते रविवार को श्रीकृष्ण मठ में एक समापन समारोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या ने कहा था कि ऐसे लोग हैं जो हिंदू धर्म के थे लेकिन इस्लाम या ईसाई धर्म में परिवर्तित हो गए। इन लोगों को वापस हिंदू धर्म में लाना हमारा कर्तव्य है। साथ ही, पाकिस्तान में जिन हिंदुओं को इस्लाम में परिवर्तित किया गया था, उन्हें वापस अपने धर्म लाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा था कि लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने के लिए सभी मठों और मंदिरों का वार्षिक लक्ष्य होना चाहिए। उदाहरण के लिए, ऐसे लोग थे जिन्हें टीपू सुल्तान के कारण धर्म परिवर्तन से गुजरना पड़ा था। इसलिए जरूरी है कि इन लोगों को वापस हिंदू धर्म में लाया जाए। यही एकमात्र तरीका है जिससे पुनर्जागरण हो सकता है।

सूर्या के बयान ऐसे समय में आया था जब राज्य में धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार विधेयक, 2021 का बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है, जिसे विधानसभा में पारित किया गया है। विधेयक  गलत पहचान, बल, धोखाधड़ी, प्रलोभन या विवाह द्वारा एक धर्म से दूसरे धर्म में धर्मांतरण को प्रतिबंधित करता है।

टॅग्स :तेजस्वी सूर्याBJPकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र