अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने के लिए नयी राजनीतिक पार्टी को भाजपा का समर्थन : ममता बनर्जी

By भाषा | Published: March 25, 2021 02:23 PM2021-03-25T14:23:54+5:302021-03-25T14:23:54+5:30

BJP's support to new political party to get votes of minorities: Mamata Banerjee | अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने के लिए नयी राजनीतिक पार्टी को भाजपा का समर्थन : ममता बनर्जी

अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने के लिए नयी राजनीतिक पार्टी को भाजपा का समर्थन : ममता बनर्जी

पठार प्रतिमा (पश्चिम बंगाल), 25 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आने वाले विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने के लिए एक नयी राजनीतिक पार्टी को समर्थन देने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

बनर्जी 24 परगना जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने किसी दल अथवा व्यक्ति का नाम लिए बिना कहा कि उस पार्टी के संस्थापक को भाजपा से धन मिलता है।

उन्होंने कहा,‘‘ भाजपा के आदेश पर राज्य में एक नए राजनीतिक दल का गठन हुआ है , जिसका मकसद अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करना और भगवा दल की मदद करना है।’’

बनर्जी ने कहा कि माकपा और कांग्रेस की भाजपा के साथ साठगांठ है।

उन्होंने कहा कि केवल तृणमूल कांग्रेस राज्य में संशोधित नागरिकता कानून तथा एनपीआर को लागू होने से रोक सकती है और विभिन्न समुदायों के बीच मित्रता सुनिश्चित कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP's support to new political party to get votes of minorities: Mamata Banerjee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे