लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: BJP के स्टार प्रचारक रहने वाले शिवराज की जिद,पूरे देश में जाएं संदेश

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: March 23, 2024 15:32 IST

लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा प्रचार के तरीकों को अपनाने वाले शिवराज क्यों है सबसे ज्यादा चर्चा में? शिवराज पूरे देश को क्या देना चाहते हैं बड़ा संदेश? खास खबर....

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के लोकसभा चुनाव में अब लड़ाई जीत के अंतर पर आईशिवराज ने रिकार्ड वोट हासिल करने के लिए लोकसभा पर लगाया दम

शिवराज का प्लान,देश में मैसेज देने का 

कभी पूरे प्रदेश का चेहरा रहने वाले शिवराज ने अपना पूरा फोकस विदिशा लोकसभा सीट पर कर लिया है इसके पीछे शिवराज को मिलने वाली कोई बड़ी चुनौती नहीं बल्कि शिवराज का विदिशा सीट से पूरे देश में एक बड़ा संदेश पहुंचाने का है ।शिवराज ने ठाना है कि विदिशा लोकसभा सीट से रिकॉर्ड वोटो से जीत हासिल कर पूरे देश में और बीजेपी को बड़ा संदेश दिया जाए। शिवराज बताना चाहते हैं कि मध्य प्रदेश में उनकी लोकप्रियता मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद कम नहीं हुई है और यदि बीजेपी में किसी बड़े पद का कोई दावेदार है तो वह शिवराज सिंह चौहान है। 

विदिशा लोकसभा सीट पर है शिवराज का फोकस

यही वजह है की कभी पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर शिवराज यात्रियों के साथ चार करते हुए नजर आ रहे हैं......... तो कभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर लाड़लियों को रिझाते हुए दिख रहे हैं...... तो कभी चुनाव के लिए आम आदमी से चंदा लेकर खुद की आम आदमी की छवि दिखाने की कोशिश कर रहे हैं ....शिवराज अपने प्रचार के अलग-अलग तरीकों के जरिए अपनी लोकप्रिय को बरकरार रखने और जीत के साथ बड़े अंतर को हासिल कर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश में है । शिवराज ने अपने बयानों से यह भी साफ कर दिया कि वह उन नेताओं में से नहीं है जो घर बैठ जाएं शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया है कि अगले 15 साल तक वह राजनीति और जन सेवा में लगे रहेंगे।

2014 और 2019 में बड़े अतर से जीतने वाले चेहरे

दरअसल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने रिकॉर्ड वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी।  2014 के चुनाव में बड़े वोटो के अंतर से जीतने वाले बड़े चेहरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी का नाम शामिल था। 2019 के लोकसभा चुनाव में टॉप टेन में सीआर पाटील, संजय भाटिया,कृष्ण पाल गुर्जर, सुभाष चंद्र,रंजन पेन भट्ट , प्रवेश वर्मा,सीपी जोशी, अमित शाह,हंसराज हंस,उदय प्रताप सिंह थे।

 लेकिन शिवराज सिंह चौहान अब प्रचार के तमाम तरीके अपनाते हुए नजर आ रहे हैं जो उन्हें जीत दिलाने के साथ रिकॉर्ड भी दिला सके, ताकि वह अपनी ही पार्टी के साथ पूरे देश में एक बड़ा संदेश दे सकें। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी