लाइव न्यूज़ :

BJP की ओपन डोर पॉलिसी : बांह फैलाकर विपक्षी नेताओं को कर रही स्वीकार, महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

By हरीश गुप्ता | Updated: August 11, 2019 08:15 IST

भाजपा महाराष्ट्र में आसन्न विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के लिए कमर कस रही है. इसी मकसद से वह कांग्रेस और राकांपा नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा राज्यसभा में बहुमत हासिल करने के लिए बेताब है.भाजपा नेतृत्व पूरे देश में पार्टी के आधार के विस्तार के लिए 'ओपन डोर' नीति पर जोर दे रहा है.

भाजपा नेतृत्व पूरे देश में पार्टी के आधार के विस्तार के लिए 'ओपन डोर' नीति पर जोर दे रहा है. यहां तक कि उत्तर प्रदेश सरीखे राज्यों जहां पार्टी का प्रचंड बहुमत है, वहां भी प्रमुख वाम, दक्षिण और मध्यमार्गी नेताओं को बांह फैलाकर अपना रहे हैं.

सपा के दो नेताओं के आज भाजपा में शामिल होने के साथ राज्यसभा में ऐसे सदस्यों की संख्या चार हो गई है, जिन्होंने अपनी पार्टी से नाता तोड़ लिया है.

एक अति वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने नाम नहीं रखने की शर्त पर बताया, ''हम चाहते हैं कि सार्वजनिक जीवन जीने वाला हर कोई भाजपा में शामिल हो. उन्हें पार्टी के लिए काम करना चाहिए और मौके का इंतजार करना चाहिए. यह हमारी संस्कृति है.''

बगावत कर भाजपा का नया चेहरा बने सी. एम. रमेश ने कांग्रेस के मुख्य सचेतक भुवनेश्वर कलिता को पार्टी और राज्यसभा सीट छोड़ने के लिए राजी किया था.

रमेश अब भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव के साथ समन्वय करते हैं, जो संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और रेलवे मंत्री पीयूष गोयल के साथ समन्वय के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में रहते हैं. भाजपा ने सबको अपने में शामिल करने की संस्कृति के तहत ही गोवा में 10 विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल किया जबकि हरियाणा में ऐसा ही दोहराने की इच्छा रखती थी.

वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना की मदद से भारी बहुमत के बावजूद बड़े पैमाने पर दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया.

राज्य में अकेले लड़ने के लिए कस रही कमर :

यदि अंदरूनी सूत्र का विश्वास किया जाए जो यदि शिवसेना फिर कोई अजीब हरकत करती है, तो भाजपा महाराष्ट्र में आसन्न विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के लिए कमर कस रही है. इसी मकसद से वह कांग्रेस और राकांपा नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है. अति वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने कहा, ''हमारे मशीनरी के व्यापक सर्वेक्षणों के आधार पर टिकट दिए जा रहे हैं. स्वचालित कुछ भी नहीं है.''

पार्टी छोड़ने वाले फिर से होंगे मनोनीत :

भाजपा इसी रणनीति के तहत विभिन्न दलों के राज्यसभा सांसदों से इस्तीफा दिलवाकर उन राज्यों के लिए बाहर कर रही है जहां उनके पास बहुमत है. इसीलिए जो उच्च सदन की सदस्यता छोड़ रहे हैं, वे फिर से मनोनीत होंगे. सपा के नीरज शेखर की तरह जिन्होंने पार्टी छोड़ दी उन्हें राज्यसभा सीट दे दी गई. कलिता, नागर और सेठ को भी असम और उत्तर प्रदेश से भी सीटें दी जाएंगी. कांग्रेस के चार और सांसदों के नाम चर्चा में हैं. भाजपा राज्यसभा में बहुमत हासिल करने के लिए बेताब है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत'चुनौतियों के लिए तैयार रहें, इसका असर लंबे समय तक रह सकता है': PM मोदी ने राज्यसभा में US-ईरान युद्ध को लेकर किया आगाह

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए