लाइव न्यूज़ :

'तेलंगाना में सत्ता आते ही बीजेपी हैदराबाद का नाम बदलने का रखेगी टारगेट'

By भाषा | Updated: November 9, 2018 05:03 IST

हाल ही में भंग हुए विधानसभा के सदस्य सिंह ने कहा कि 16 वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन करनेवाले कुतुबशाही वंश के शासकों ने भाग्यनगर का नाम बदलकर हैदराबाद कर दिया।

Open in App

भाजपा नेता राजा सिंह ने गुरुवार को कहा कि अगर पार्टी सात दिसंबर के चुनाव के बाद तेलंगाना में सत्ता में आती है तो वह हैदराबाद सहित राज्य के अन्य शहरों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने का ‘लक्ष्य’ रखेगी। 

सिंह ने बताया, ‘‘ भाजपा जब तेलंगाना में सत्ता में आएगी तो हमारा पहला लक्ष्य विकास होगा और और दूसरा इन नामों को बदला जाना चाहिए। इन्हें महापुरुषों के नाम पर रखना चाहिए जिन्होंने हमारे देश या तेलंगाना के लिए काम किया।' 

हाल ही में भंग हुए विधानसभा के सदस्य सिंह ने कहा कि 16 वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन करनेवाले कुतुबशाही वंश के शासकों ने भाग्यनगर का नाम बदलकर हैदराबाद कर दिया। इसके अलावा कई और स्थानों के नाम बदले गए थे। इनमें सिंकदराबाद और करीमनगर भी शामिल हैं। 

सिंह ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा गुरुवार को की गई टिप्पणी को गलत बताया। ओवैसी ने कहा था कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ‘मुस्लिम मुक्त’ देश बनाना चाहते हैं। 

उन्होंने बताया कि मुस्लिम को ओवैसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए जो कई बार तेलंगाना के खिलाफ बोल चुके हैं। ओवैसी हैदराबाद से लोकसभा सदस्य हैं। तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने वाला है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं