लाइव न्यूज़ :

यूपी के दो दिवसीय दौरे पर जगत प्रकाश नड्डा, महेंद्र पांडे की जगह नए अध्यक्ष का करेंगे चुनाव

By भाषा | Updated: July 5, 2019 09:19 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार (5 जुलाई) से दो दिवसीय प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। नड्डा शुक्रवार पांच जुलाई को सायं चार बजे राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 

पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम लखनऊ आगमन पर नड्डा का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। नड्डा यहां राज्य के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा भी करेंगे। 

कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनकी पहली यात्रा 

नड्डा अगले दिन छह जुलाई को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। नड्डा लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे। कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद यह लखनऊ की उनकी पहली यात्रा होगी।

नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर करेंगे चर्चा 

वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाण्डेय को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए नये नाम को भी इस दौरान संभवत: अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में 12 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर चर्चा होगी।

नड्डा के प्रस्तावित दौरे में प्रमुख तौर पर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि नड्डा प्रदेश पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बीच पार्टी सूत्रों ने बताया कि नड्डा योगी मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल और विस्तार के बारे में भी मंथन करेंगे। 

राज्य कैबिनेट के तीन मंत्रियों ने लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया था। सोनकर ने बताया कि नड्डा के आगमन पर उनके भव्य स्वागत और अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

आज पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के वारिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि नड्डा का एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंत्रियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। सोनकर ने बताया कि एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक लगभग डेढ़ दर्जन से भी अधिक स्थानों पर नड्डा का स्वागत किया जायेगा। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी