लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने वोट प्रतिशत 20 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया, हर पोलिंग बूथ पर होंगे 100 नए समर्पित कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: June 23, 2019 23:01 IST

स्वर्गाश्रम में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन के पश्चात भट्ट ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम तय कर दिये गये हैं जिनमें सदस्यता अभियान में खास तौर पर गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों को फोकस करने के अलावा समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पार्टी संगठन ने एक कमेटी का गठन किया है जिसके संचालक प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल होंगे। भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में सात फीसद वोट अधिक मिले।

भाजपा पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिये प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 100 नये समर्पित कार्यकर्ता तैयार करेगी । उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष और नैनीताल से भाजपा सांसद अजय भट्ट ने बताया कि इस क्रम में पार्टी छह जुलाई से प्रदेश में वृहद सदस्यता अभियान चलाएगी।

यहां स्वर्गाश्रम में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन के पश्चात भट्ट ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम तय कर दिये गये हैं जिनमें सदस्यता अभियान में खास तौर पर गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों को फोकस करने के अलावा समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा।

भट्ट ने कहा कि कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पेश कर यह बताया गया कि भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में सात फीसद वोट अधिक मिले। भाजपा द्वारा उत्तराखंड में 61.01 फीसदी वोट पाकर राज्य की पाँचों सीटें जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह व अन्य नेताओं को बधाई दी गयी ।

उन्होंने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पार्टी संगठन ने एक कमेटी का गठन किया है जिसके संचालक प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल होंगे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब