लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव में बीपीएफ के साथ गठबंधन नहीं करेगी भाजपा: हिमंत विश्व सरमा

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:03 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 फरवरी असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के साथ किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं करेगी।

विश्व सरमा ने कहा कि बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) में भाजपा ने पहले ही यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के साथ गठबंधन कर लिया है और सीटों के बंटवारे को लेकर गण सुरक्षा पार्टी के साथ बातचीत चल रही है।

भाजपा नेता ने कहा, “हम कई बार कह चुके हैं कि बीपीएफ के साथ हमारा गठबंधन केवल पांच साल के लिए था और दोनों पक्ष इस पर सहमत थे। वह अब भी हमारी सरकार में है और यह स्वस्थ राजनीति है।”

पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक विश्व सरमा ने कहा कि बीटीआर में भाजपा, यूपीपीएल और लोकसभा सदस्य नबा सरनिया की पार्टी जीएसपी के बीच सीटों का बंटवारा होगा।

क्षेत्रीय पार्टी बीपीएफ की स्थापना 2005 में हुई थी और इसका मुख्यालय कोकराझार में है।

विश्व सरमा ने कहा, “हमने सरनिया के साथ बातचीत शुरू कर दी है और वह सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के 48 घंटे पहले हम प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर देंगे।”

असम विधानसभा के लिए मार्च-अप्रैल में चुनाव हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत