लाइव न्यूज़ :

भाजपा को न तो आशीर्वाद मिलेगा, न ही जनसमर्थन: खाचरियावास

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:34 IST

Open in App

राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्राओं पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट में विफल रही भाजपा ने देश को धोखा दिया है और उसे न तो किसी का आशीर्वाद मिलेगा, न ही जन समर्थन। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के बारे में खाचरियावास ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये (केंद्र) सरकार जनकल्याण और विकास के रास्ते पर नहीं चल रही। झूठे नारे व झूठे वादों पर ये लोग निकले हैं इन्हें न तो कोई आशीर्वाद मिलेगा न ही जनता का समर्थन मिलेगा।’’ भाजपा व भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग झूठे हैं, धोखेबाज हैं। इन्होंने देश के साथ धोखा किया है। कोरोना वायरस संकट में ये लोग विफल रहे और देश इन्हें कभी माफ नहीं करेगा।’’ उन्होंने कहा कि आशीर्वाद मांगना सबका अधिकार है लेकिन मोदी सरकार के मंत्रियों को यह बताना चाहिए कि डेढ साल में उनकी उपलब्धि क्या रही। उन्होंने कहा, ‘‘क्या भाजपा इस बात का आशीर्वाद मांगने आई है कि वह आक्सीजन नहीं दे पाई। पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जो मौतें हुईं उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। पूरी दुनिया जानती है कि इन्हीं भाजपा के लोगों ने प्रबंधन नहीं किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी भाजपा के सब मंत्रियों को खुली चुनौती है कि डेढ साल का हिसाब दें। इनको हिसाब देना चाहिए, डेढ साल के काम का। बताएं कि कर्मचारी, मजदूर, किसान, विद्यार्थी कौन से वर्ग के लिए आपने क्या किया। एक भी योजना आप लाए क्या।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस काल में जब राजस्थान आक्सीजन संकट से जूझ रहा था तब भाजपा के राज्य के 25 में से एक भी सांसद सामने नहीं आया। खाचरियावास ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र के 64 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं जबकि 28 प्रतिशत वादों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार का एक ही मकसद है जनकल्याण और विकास। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू की। यात्रा भिवाड़ी के अलवर बाईपास से शुरू हुई। यह जयपुर से होते हुए अजमेर जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos