लाइव न्यूज़ :

भाजपा के पास 2024 के चुनावों से पहले सिर्फ एक इंजन होगा: मनसे से चुनाव पूर्व गठबंधन पर बोले फडणवीस

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:07 IST

Open in App

मुंबई, सात अगस्त भारतीय जनता पार्टी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गंठबंधन की संभावनाओं को लेकर शनिवार को रहस्य और गहरा गया जब वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल इस सवाल का सीधा जवाब देने से बचते नजर आए।

पाटिल जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने के लिये नयी दिल्ली में हैं वहीं प्रदेश में नेता विपक्ष फडणवीस ने रहस्यपूर्ण तरीके से कहा कि 2024 का आम चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के पास सिर्फ एक इंजन होगा।

गौरतलब है कि रेलवे इंजन मनसे का चुनाव चिन्ह है।

पुणे में संवाददाताओं से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, “पाटिल पहले ही अपनी स्थिति और मनसे के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के संदर्भ में पार्टी का रुख स्पष्ट कर चुके हैं। हालांकि 2024 के (आम) चुनावों में भाजपा एक ही इंजन के साथ जा रही है।”

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने हालांकि यह साफ नहीं किया कि इससे उनका मतलब मनसे के साथ हाथ मिलाने से था या आम चुनावों में भाजपा के अकेले जाने से।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद से पाटिल को हटाए जा सकने की अटकलों पर फडणवीस ने कहा, “राज्य में पाटिल के नेतृत्व में पार्टी अच्छा कर रही है और सभी नेता उनके साथ हैं। राज्य में फिलहाल नेतृत्व में बदलाव की कोई बातचीत नहीं है।”

मुंबई में शुक्रवार को मनसे प्रमुख के घर पर उनसे मुलाकात के बाद पाटिल ने कहा था कि फिलहाल गठबंधन की संभावना नहीं है।

इस बैठक ने हालांकि संभावित गठबंधन की अटकलों को हवा दे दी क्योंकि मुंबई में अगले साल बीएमसी के चुनाव होने हैं।

पाटिल ने कहा था, “राज ने मुझे बताया था कि मुंबई में रह रहे गैर मराठी लोगों के खिलाफ उनके मन में कोई द्वेष नहीं है। हमारे अब भी कुछ राजनीतिक मतभेद हैं और फिलहाल चुनावों से पहले हाथ मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।”

शनिवार को पाटिल ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “मैं यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राज ठाकरे के साथ मुलाकात के बारे में बताने आया हूं। कोई भी फैसला इन नेताओं द्वारा लिया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्र हित भी ध्यान में रखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब