लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में मार्च में भाजपा सरकार का गठन करेगी : राणे

By भाषा | Updated: November 26, 2021 17:45 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी मार्च में महाराष्ट्र में सरकार का गठन करेगी ।

राणे का बयान ऐसे वक्त आया है जब भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एवं चंद्रकांत पाटिल तथा राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनकी पार्टी के सहयोगी प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रीय राजधानी में हैं जिसके बाद अटकलबाजी बढ़ गयी है ।

संयोग से, शिवसेना की अगुवाई वाली प्रदेश की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार शनिवार को दो वर्ष पूरा कर रही है ।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की ।

जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में राणे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में मार्च में भाजपा सरकार का गठन करेगी ।’’

मामले में विस्तार से बताने के सवाल पर राणे ने कहा कि सरकार को गिराने और बनाने, दोनों काम गुप्त तरीके से किया जाता है और इस पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं की जाती है।

राणे ने कहा, ‘‘प्रदेश (भाजपा) अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने इस बारे में बातचीत की है और मुझे उम्मीद है कि यह सच साबित होगी ।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने संवाददाताओं से नागपुर में कहा कि शिवसेना राकांपा कांग्रेस गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी । उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा बड़े बडे अनुमान लगाती रहती है और यह कभी सच नहीं होता....भाजपा में किसी को भरोसा नहीं है।’’

भाजपा और राकांपा के सूत्रों ने एक ही समय में अपने-अपने नेताओं के राष्ट्रीय राजधानी के दौरे के महत्व को कम किया।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि फडणवीस और पाटिल केंद्रीय नेतृत्व के साथ ‘‘संगठनात्मक मामलों’’ पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में हैं ।

राकांपा के एक सूत्र ने बताया कि पवार संसद की रक्षा मामलों की स्थायी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गये हैं और उनका कार्यक्रम एक सप्ताह पहले तय किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब