लाइव न्यूज़ :

भाजपा अपने बलबूते ही जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ेगी : रवींद्र रैना

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:47 IST

Open in App

जम्मू, 15 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी इस केंद्रशासित प्रदेश में अगली सरकार बनाने के लिए अपने बलबूते पर ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसकी घोषणा परिसीमन पूरा हो जाने के बाद की जाएगी तथा पार्टी ने 50 से अधिक सीटें लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

रैना ने डोडा जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा अपने बलबूते ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और किसी के साथ कोई गठजोड़ नहीं किया जाएगा।’’

चुनाव से पहले पार्टी के जनसंपर्क अभियान एवं अपने कार्यकर्ताओं को लामबंद करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों की यात्रा कर रहे रैना ने कहा कि पार्टी को 44 से अधिक सीटें नहीं मिल पाने की वजह से पिछले विधानसभा चुनाव के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ गठबंधन करना पड़ा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने पिछले सात सालों में लोगों की परेशानियां कम करने के अथक कार्य किया है । ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ नारे के तहत भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं का समाज के सभी वर्ग को लाभ मिला है और आज सर्वत्र देख रहे हैं कि हर बच्चा भाजपा का झंडा लेकर आगे बढ़ रहा है।’’

रैना ने कहा, ‘‘ हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं जिसकी घोषणा परिसीमन कार्य पूरा हो जाने के बाद की जाएगी । हमने शानदार बहुमत से अगली सरकार बनाने के वास्ते 50 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर