लाइव न्यूज़ :

CAA के समर्थन में बीजेपी चलाएगी ये विशेष अभियान, तीन करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य, शाह ने लिया तैयारियों का जायजा

By नितिन अग्रवाल | Updated: January 2, 2020 10:38 IST

इस अभियान के तहत भाजपा नेता घर-घर जाकर तीन करोड़ से अधिक परिवारों से सीधे संपर्क करेंगे तथा उन्हें सीएए की सच्चाई के बारे में जानकारी देंगे.

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी का मकसद विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध की धार को मोथरा करना है।खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोशल मीडिया के जरिए सीएए के समर्थन में अभियान शुरू कर चुके हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश में हो रहे विरोध को लेकर चर्चा की. सूत्रों के अनुसार 5 से 15 जनवरी तक सीएए के समर्थन में चलाए जाने वाले भाजपा के अभियान से पहले शाह ने पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया और कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए. इस अभियान के तहत भाजपा नेता घर-घर जाकर तीन करोड़ से अधिक परिवारों से सीधे संपर्क करेंगे तथा उन्हें सीएए की सच्चाई के बारे में जानकारी देंगे.

इसमें केंद्रीय मंत्रियों को भी शामिल करने की बात कही जा रही है. इसमें पार्टी पूरी ताकत के साथ संगठित रूप से काम करेगी. बताया जाता है कि पार्टी के सभी मोचार्ें के अतिरिक्त इस अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके सहयोगी संगठनों को शामिल करके सहयोग लिए जाने की भी योजना है. भाजपा ने सीएए को लेकर भ्रांतियां दूर करने के लिए ऑडियो विजुअल और ग्राफिक्स वाली सामग्री का प्रसार सोशल मीडिया में शुरू कर दिया है.

पार्टी का मकसद विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध की धार को मोथरा करना और इस कानून के पक्ष में जनसमर्थन खड़ा करना भी है. पार्टी को उम्मीद है कि इससे बौद्ध, दलित और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के बीच उसकी स्थिति और मजबूत होगी.

दो दिन पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोशल मीडिया के जरिए सीएए के समर्थन में अभियान शुरू कर चुके हैं. अभियान के तहत देशभर के कई बड़े शहरों में अमित शाह और 50 से अधिक वरिष्ठ नेताओं की देशभर के कई बड़े शहरों में रैलियां आयोजित करने की भी योजना है.

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब