विधानसभा चुनाव में बूथ पर हमला करेगी भाजपा : अखिलेश

By भाषा | Published: September 22, 2021 05:50 PM2021-09-22T17:50:17+5:302021-09-22T17:50:17+5:30

BJP will attack booths in assembly elections: Akhilesh | विधानसभा चुनाव में बूथ पर हमला करेगी भाजपा : अखिलेश

विधानसभा चुनाव में बूथ पर हमला करेगी भाजपा : अखिलेश

लखनऊ, 22 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यह पार्टी बूथ पर हमला करेगी और इसे लेकर सतर्क रहना होगा।

अखिलेश ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा के कारण लोकतंत्र कमजोर हुआ है और वह लोकतांत्रिक प्रणाली के विरूद्ध साजिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का हमला 2022 के चुनाव में बूथ पर होगा, इससे सतर्क रहना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को इस पर भी लाज नहीं आती कि उसकी सरकार ने 2017 के विधानसभा चुनाव के वक्त जारी अपने संकल्प पत्र का एक भी पन्ना नहीं पढ़ा। भाजपा की वादा खिलाफी करने की प्रवृत्ति भी भ्रष्टाचार ही है।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रदेश की जनता अब प्रगतिशील सरकार चाहती है। धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी राजनीति ही समाज को बचाएगी। जनता के लिए जो काम होना चाहिए था नहीं हुआ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विकास को पीछे कर दिया है। 2022 में जनता समाजवादी सरकार बनाने के लिये तैयार है। जिसका लक्ष्य सामाजिक न्याय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP will attack booths in assembly elections: Akhilesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे