लाइव न्यूज़ :

Yogi Adityanath Kairana Lok Sabha Election: 'पहले माफिया सिर चढ़कर बोलते थे, अब दंगा करना भूल गए हैं', कैराना से बोले योगी आदित्यनाथ

By धीरज मिश्रा | Updated: April 12, 2024 13:34 IST

Yogi Adityanath Kairana Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी सभा की जा रही हैं। इस कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना लोकसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कहा, पीएम मोदी का मिशन है, वह हमारा मिशन है और जो मोदी का विजन है, वही हमारा विजन है बेटी के जन्म से लेकर वैवाहिक जीवन तक की योजना हमने बनाई हैसहारनपुर को सांप्रदायिक आंदोलन का शहर और फतवों का केंद्र बना दिया गया

Yogi Adityanath Kairana Lok Sabha Election:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी सभा की जा रही हैं। इस कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना लोकसभा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि पहले माफिया सिर चढ़कर बोलते थे, अब दंगा करने वाले दंगा करना भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि जातिवाद की राजनीति का मतलब सिर्फ दंगों और कर्फ्यू को आमंत्रण है, विकास का बैरियर है, बहन बेटियों की सुरक्षा पर खतरा है।

उन्होंने कहा कि जो पीएम मोदी का मिशन है, वह हमारा मिशन है और जो मोदी का विजन है, वही हमारा विजन है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के माफिया की प्रॉपर्टी को जब्त करके गरीबों के लिए मकान बनवाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सपा-बसपा और कांग्रेस के रग-रग में भरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने निजी नलकूप किसानों को फ्री में बिजली मुहैया कराई है। बेटी के जन्म से लेकर वैवाहिक जीवन तक की योजना हमने बनाई है। पहले केवल दो तीन जिलों के लोग ही सरकारी भर्तियों में शामिल होते थे।

फतवों का केंद्र बना दिया गया

योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि चौधरी चरण सिंह ही वो शख्स थे जिन्होंने आजाद भारत में किसानों को उचित सम्मान दिया और उनका आभार जताने के लिए पीएम मोदी ने उन्हें भारत रत्न देने का फैसला किया। इस फैसले से देशभर के लोग खुश थे। योगी ने कहा कि इन मेहनतकश किसानों, श्रमिकों, कारीगरों, हस्तशिल्प कारीगर सपा, बसपा, कांग्रेस की दंगा नीति के शिकार हो गए थे। यहां का विकास बाधित हो गया था। अन्नदाता किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं।

व्यापारी सुरक्षित नहीं था। और जाति खेमों में बांटकर लोगों ने सामाजिक तानों बानों को क्षीण भिन्न करने का काम किया था। इसका परिणाम क्या हुआ कभी देश गुलाम हुआ तो कभी हमारे ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए केंद्रों को तोड़े गए। कभी कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई। कभी सिख विरोधी दंगे कराए गए। कोई व्यक्ति अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। जिस सहारनपुर को शिक्षा के केंद्र के रूप में काशी के रूप में विकसित करने की इतनी क्षमता है, उसे सांप्रदायिक आंदोलन का शहर और फतवों का केंद्र बना दिया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJP government of Uttar Pradeshयोगी आदित्यनाथलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो