लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर भाजपा ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:28 IST

Open in App

केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को वहां की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह इस संकट को कम करने की बजाय दुष्प्रचार के माध्यम से मामलों को छिपाने में लगी है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि मंगलवार को देशभर में आए संक्रमण के कुल 37,739 नए मामलों में 24,296 मामले केरल से हैं। यह कुल संक्रमण का करीब 65 प्रतिशत है। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर हमला करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘केरल में कोविड-19 की स्थिति बेहद चिंताजनक है और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन राज्य के लोगों की रक्षा करने में विफल रहे हैं। कल केरल में कोविड-19 के 24,296 मामले सामने आए हैं और 173 लोगों की जान गई है।’’ भाजपा प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा कि केरल पूरी तरह कोरोना महामारी की चपेट में है और राज्य सरकार मामलों को छिपाने में लगी है। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दुष्प्रचार कर रही हैं और लोगों के बीच गलत सूचना फैला रही हैं जैसे केरल में सब कुछ अच्छा हो। भाजपा नेता ने कहा कि सच्चाई यह है कि देश के अन्य हिस्सों में जहां यह महामारी नियंत्रण में है, वहीं केरल में इसे रोकने को लिए कम प्रयास किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मामलों को दबाने के लिए एक अभियान चला रही है जबकि भुगतना राज्य की जनता को पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतकेरल विधानसभा चुनावः 140 सीट और 110 का लक्ष्य?, जी सुधाकरन सहित 4 वरिष्ठ नेताओं ने की बगावत, लड़ रहे निर्दलीय?, सचिव एमवी गोविंदन ने कहा- तीसरी बार सत्ता में वापसी?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos