लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने उस्मानी का समर्थन करने पर एल्गार परिषद के आयोजकों पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: February 7, 2021 19:06 IST

Open in App

मुंबई/पुणे, सात फरवरी महाराष्ट्र भाजपा ने पुणे में हाल में हुए एल्गार परिषद के सम्मेलन में ''हिंदू-विरोधी टिप्पणियां'' करने वाले शरजील उस्मानी का ''समर्थन'' करने को लेकर रविवार को कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने ट्वीट किया कि एल्गार परिषद समाज में विभाजन पैदा कर रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''उस्मानी की हिंदू-विरोधी टिप्पणियों का समर्थन करके एल्गार परिषद ने अपने असली इरादे जता दिये हैं।'

पुणे के गणेश कला क्रीड़ा रंगमंच में 2021 में एल्गार परिषद का आयोजन करने वाले भीमा कोरेगांव शौर्य दिन प्रेरणा अभियान ने एक बयान में कहा कि वह शरजील उस्मानी के साथ ‘पूरी दृढ़ता के साथ खड़ा’ है।

बयान में कहा गया है कि ‘‘कार्यकर्ता शरजील उस्मानी 23 साल का मुस्लिम छात्र है’’ और ‘‘उसकी पहचान का मुस्लिम पक्ष ही उछाला गया और शरजील के भाषण के प्रति यह विकृत, घिनौना एवं हिंसक प्रतिक्रिया बस उसके धर्म की वजह से है।’’

उसने कहा कि ‘ब्राह्मणवादी तत्वों’ ने ‘शरजील उस्मानी के एक बयान के इर्द-गिर्द हो-हल्ला खड़ा किया।’

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र उस्मानी पर 30 जनवरी को पुणे में आयोजित एल्गार परिषद के 30 जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे पुलिस ने भाजपा की युवा इकाई के एक नेता की शिकायत पर दो फरवरी को उस्मानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?