लाइव न्यूज़ :

उपचुनावों में हार पर बिफरे सम्बित पात्रा, कहा- कांग्रेस चीयरलीडर, बजा रही है दूसरों के लिए ताली

By भारती द्विवेदी | Updated: May 31, 2018 19:16 IST

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की तुलना चीयरलीडर से की और कहा वो दूसरी पार्टियों के लिए दूर से ताली बज रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई: दस राज्यों के चार लोकसभा सीट और 10 विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में मिली जीत-हार के बाद सभी पार्टी के नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भाजपा की तरफ से भी पहली प्रतिक्रिया आ गई है। भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करके कांग्रेस पर बरसे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी की बात रखते हुए कहा है- 'जहां विकास की बात हो तो भाजपा आगे है। कांग्रेस दूसरी पार्टियों के लिए चीयरलीडर का काम कर रही है और दूर से ताली बज रही है।' उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा देश के लोग PM का मतलब जानते हैं। P फॉर परफॉर्मेंस और M का मतलब मेहनत होता है। 

पालघर सीट हारने के बाद शिवसेना की प्रेस कांफ्रेंस, BJP और चुनाव आयोग पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे

उपचुनाव में भाजपा की हार पर सोशल मीडिया एक्टिव, यूजर्स बोले- 'किसानों को जिन्ना से नहीं गन्ना से मतलब है'

वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है- 'बड़ी छलांग लगाने के लिए, आपको दो कदम पीछे लेना होगा। हम भविष्य में फिर से बड़ी छंलाग लगाएंगे।'

बिहार राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपचुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है- 'उन्होंने अपनी सारी ताकत और पैसे लगा दिए, फिर भी जीत हासिल नहीं हुई। नीतीश जी ने रामनवमी के दौरान दो लाख तलवारें बांटने का काम किया था। जनता ने उसी के लिए नीतीश जी को पुरस्कार देने का काम किया है।'

उपचुनाव परिणाम: BJP पर भारी पड़ा महागठबंधन, जानिए कहां और कौन हुआ विजयी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा और विधानसभा में मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है- 'ये उनलोगों की हार है, जो लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करते हैं। जो खेल वो हमारे साथ खेलते थे, वहीं खेल हमने सीखा है उनसे। ये कहा गया कि किसानों का कर्ज माफ होगा, लेकिन हुआ क्या? बल्कि किसानों की जान चली गई। ये बहुत बड़ा धोखा है।'

बता दें कि 28 मई को उत्तर प्रदेश की कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर, नगालैंड लोकसभा सीट के अलावा अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उपचुनाव 2018भारतीय जनता पार्टीकांग्रेसराजनाथ सिंहतेजस्वी यादवअखिलेश यादवसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण