लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी को नहीं थी शिवसेना के इस अप्रत्याशित कदम की उम्मीद, तोड़ा 30 साल पुराना नाता

By संतोष ठाकुर | Updated: November 12, 2019 08:14 IST

BJP Shiv Sena Split: 30 साल तक साथ रहने के बाद शिवसेना के साथ छोड़ने के फैसले से बीजेपी हैरान है, वह अपनी गठबंधन की रणनीति पर फिर से करेगी विचार

Open in App
ठळक मुद्देसरकार गठन पर तकरार को लेकर शिवसेना ने तोड़ा बीजेपी से 30 साल पुराना नाता शिवसेना के इस अप्रत्याशित कदम से बीजेपी हैरान, करेगी गठबंधन रणनीति पर फिर से विचार

नई दिल्ली। शिवसेना की ओर से एनडीए से बाहर जाने का लिया गया फैसला भाजपा के लिए अप्रत्याशित था। उसे उम्मीद नहीं थी उसके साथ तीस साल तक रहने वाली शिवसेना इतना बड़ा कदम उठा सकती है। भाजपा को यह आशा थी कि अंत में शिवसेना के साथ गठजोड़ हो जाएगा। इसके लिए वह कुछ बड़े मंत्रालय भी उसे देने के लिए तैयार थी। 

वह यह मानकर चल रही थी कि वित्त, गृह और लोक निर्माण विभाग जैसे मंत्रालय के साथ शिवसेना को अपने पाले में रखने में सफल हो जाएगी। खासकर जब राकांपा और कांग्रेस के साथ उसका वैचारिक मतभेद है। 

लेकिन अचानक शिवसेना के एनडीए से अलग होने के फैसले को भाजपा समझ नहीं पाई। माना जा रहा है कि शिवसेना के इस कदम के बाद भाजपा अपने सहयोगियों के साथ अपने संबंधों पर पुन: विचार करेगी और उसके अनुरूप अपनी रणनीति बनाएगी। 

शिवसेना के झटके से अपनी गठबंधन रणनीति पर मंथन करेगी बीजेपी 

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी इस कदम को एक संकेत मान रहे हैं। उनका आकलन है कि भाजपा को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना चाहिए। उसके लिहाज से ही गठबंधन धर्म को लेकर आगे के कदम तय करने चाहिए। क्या भाजपा इसे अपने लिए एक झटका मान रही है। यही नहीं, क्या इस घटना के बाद भाजपा एनडीए में अपनी भूमिका को बड़े भाई से अलग रूप में देखने को लेकर भी समीक्षा करेगी। 

इसके जवाब में एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि किसी भी गठबंधन में कोई भी बड़े भाई की भूमिका में नहीं हो सकता है। इसकी वजह यह है कि सभी के पास एक संख्या है। संसद, विधानसभा में उनकी अपनी उपयोगिता है। लेकिन, यह बात भी सच है कि जिस दल के पास अधिक संख्या है, उसके पास अधिक प्रभावी मंत्रालय होते हैं। ऐसे में यह कहा जाता है कि वह बड़े भाई की भूमिका में है। जहां तक शिवसेना की बात है तो हम इस मामले की समीक्षा जरूर करेंगे। यह हमारे लिए भी एक बड़ी घटना है। हम भी यह जानना चाहते हैं कि बात बढ़ने का असली बिंदु क्या है?

लेकिन यह कहना कि भाजपा की ही गलती है तो यह पूरी तरह से गलत है। हम यह भी कहना चाहते हैं कि अगर शिवसेना की सरकार राकांपा और कांग्रेस के साथ बनती है तो यह बहुत अधिक दिन तक नहीं चलेगी। इसकी वजह यह है कि शिवसेना की विचारधारा इन दोनों पार्टियों से बिल्कुल अलग है। हम आगे की रणनीति इसी बिंदु को ध्यान में रखकर बना रहे हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'