लाइव न्यूज़ :

भाजपा- शिवसेना गठबंधन एक बार फिर राज्य में सत्ता संभालेगा, हमने गरीबों के लिए काम किया: फड़नवीस

By भाषा | Updated: October 10, 2019 17:22 IST

उन्होंने विपक्षी कांग्रेस और राकांपा की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 में भाजपा- शिवसेना सरकार के सत्ता में आने से पहले के 15 वर्षों के शासन में उन्होंने ‘‘कुछ नहीं किया।’’ फड़नवीस सोलापुर जिले के मंगलवेधा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और राकांपा ने 15 वर्षों तक झूठ और गुमराह करने वाले वादों के सिवाय कुछ नहीं किया। किसानों, ओबीसी और महिलाओं के लिए काम किए और (उनके जीवन में) बदलाव लाने का प्रयास किया।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा- शिवसेना गठबंधन एक बार फिर राज्य में सत्ता संभालेगा, क्योंकि उनकी सरकार ने समाज के कमजोर तबके के लिए काम किया है और उनके जीवन में बदलाव लायी है।

उन्होंने विपक्षी कांग्रेस और राकांपा की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 में भाजपा- शिवसेना सरकार के सत्ता में आने से पहले के 15 वर्षों के शासन में उन्होंने ‘‘कुछ नहीं किया।’’ फड़नवीस सोलापुर जिले के मंगलवेधा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और राकांपा ने 15 वर्षों तक झूठ और गुमराह करने वाले वादों के सिवाय कुछ नहीं किया। लेकिन पांच वर्ष पहले हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद हमने गरीबों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, किसानों, ओबीसी और महिलाओं के लिए काम किए और (उनके जीवन में) बदलाव लाने का प्रयास किया।’’

भाजपा- शिवसेना की सरकार पिछले पांच वर्षों के दौरान किसानों के साथ खड़ी रही और सबसे बड़ी ऋण माफी की जिससे 50 लाख किसानों को लाभ हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बताता हूं कि केवल आर्थिक राहत पर्याप्त नहीं है। सतत् सिंचाई के माध्यम से हमें पानी मुहैया कराना होगा।

पांच वर्षों के दौरान हमने जलयुक्त शिविर कार्यक्रम के माध्यम से कई वाटरशेड प्रबंधन परियोजनाओं पर काम किया।’’ भाजपा- शिवसेना के सहयोगी रायत क्रांति संगठन के पंढ़रपुर- मंगलवेधा क्षेत्र से उम्मीदवार सुधाकरपंत परिचारक को वोट देने की अपील करते हुए फड़नवीस ने कहा कि भगवा गठबंधन सत्ता में लौटेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप उनको चुनते हैं तो क्षेत्र में कई परियोजनाओं को गति मिलेगी।’’ फड़नवीस के मुताबिक भाजपा के शासनकाल में महाराष्ट्र ने व्यवसाय, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य में पहला स्थान हासिल किया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीदेवेंद्र फड़नवीसमोदी सरकारउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों