लाइव न्यूज़ :

संकल्प पत्र में बीजेपी ने राम मंदिर के साथ सबरीमला का भी मुद्दा उठाया, तलाशेंगे सभी संभावनाएं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 8, 2019 12:21 IST

भारतीय जनता पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनाव के मैनिफेस्टो में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। इस बार के मैनिफेस्टो में राम मंदिर के साथ सबरीमला मुद्दे पर भी हर संभावनाएं तलाशने की बात कही गई है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जारी अपने संकल्प पत्र में एकबार फिर राम मंदिर का मुद्दा उठाया। राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 2014 में हमने राम मंदिर बनवाने की बात कही थी। हम आगे भी राम मंदिर के लिए सभी संभावनाओं की तलाश करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि जल्दी ही अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनेगा। इसके अलावा पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में सबरीमला मुद्दा भी उठाया है और सुप्रीम कोर्ट के समझ याचिका दायर करने के संकेत दिए हैं।

बीजेपी के संकल्प पत्र में राम मंदिर के विषय में लिखा है, 'राम मंदिर पर भाजपा अपना रुख दोहराती है। संविधान के दायरे में अयोध्या में शीघ्र राम मंदिर के निर्माण के लिए सभी संभावनाओं को तलाशा जाएगा और इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।'

संकल्प पत्र में सबरीमला मुद्दे पर कहा गया है कि हम पूरा प्रयास करेंगे कि सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष सबरीमला की आस्था, परंपरा एवं पूजा पद्धति का पूरा विषय रखा जाए। हमारा प्रयास होगा कि आस्था एवं विश्वास के विषयों को संवैधानिक संरक्षण मिले।

जरूर पढ़ेंः- यहां पढ़िए बीजेपी के घोषणा पत्र के सभी 75 संकल्प; युवाओं, महिलाओं और किसानों पर विशेष ध्यान

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजनाथ सिंहबीजेपी संकल्प पत्रराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?