यहां पढ़िए बीजेपी के घोषणा पत्र के सभी 75 संकल्प; युवाओं, महिलाओं और किसानों पर विशेष ध्यान

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 8, 2019 12:50 PM2019-04-08T12:50:09+5:302019-04-08T12:50:09+5:30

भारतीय जनता पार्टी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 संकल्प दिए हैं। इन संकल्पों का उल्लेख करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा ये रोडमैप है 2022 तक भारत को न्यू इंडिया बनाने का। पढ़िए सभी बड़ी बातें....

BJP Manifesto for loksabha election 2019, all 75 sankalp (promises) you need to know | यहां पढ़िए बीजेपी के घोषणा पत्र के सभी 75 संकल्प; युवाओं, महिलाओं और किसानों पर विशेष ध्यान

यहां पढ़िए बीजेपी के घोषणा पत्र के सभी 75 संकल्प; युवाओं, महिलाओं और किसानों पर विशेष ध्यान

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया। इसमें देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर फोकस करते हुए 75 संकल्पों को रखा गया है। इन संकल्पों में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। दावा किया गया कि इसे छह करोड़ लोगों की मदद से तैयार किया गया है। बीजेपी के मैनिफेस्टों को ‘संकल्पित भारत, सशक्त भारत’ नाम दिया गया है।

बीजेपी के संकल्प पत्र में लिखा है, 'विगत पांच वर्षों के शासन काल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प्रत्येक भारतीय की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। सरकार ने अपनी जवाबदेही को सुनिश्चित करते हुए लोकहित के कार्य किए हैं। पीएम मोदी ने अपने प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा है कि 2022 में जब भारत की आजादी के 75 साल पूरे होंगे तब हम सभी भारतवासियों के जीवन में परिवर्तन का संदेश लेकर जाएँगे।'

संकल्प पत्र में आगे लिखा है कि 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर हमारी पार्टी देश के लिए निम्नलिखित लक्ष्यों को पूरा करने पर विश्वास करती है। ये 75 महत्वपूर्ण पड़ाव भारत को मजबूती देंगे और हर भारतीय के जीवन में सुखद परिवर्तन लाएंगे।

यहां पढ़ें बीजेपी के संकल्प पत्र के सभी 75 संकल्प

कृषि, युवा और शिक्षा एवं बुनियादी ढांचे के लिए खास बातेंः-

रेलवे, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए खास बातेंः-

सुशासन, समावेशी विकास, महिलाओं और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए खास बातेंः-

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार (आठ अप्रैल) को पार्टी का घोषणापत्र यानि संकल्प पत्र जारी करने से पहले बीते पांच सालों का लेखा-जोखा आमजन के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि  2014 में जनता ने ऐतिहासिक जनादेश दिया था, जिसके बाद पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनी। वहीं, पूर्ण बहुमत होने के बावजूद एनडीए की सरकार बनाई। 

उन्होने कहा कि 2014-19 की यात्रा भारत के विकास और दुनिया में बढ़ी साख के लिए याद किया जाएगा। पांच साल में मोदी जी के नेतृत्व में निर्णायक सरकार बनी, 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास हुआ है। 

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने पिछले पांच सालों के दौरान 8 करोड़ से ज्यादा शौचलाय, 2.5 करोड़ लोगों को घर, 50 करोड़ आयुष्मान भारत और 12 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचाया है।

English summary :
Bharatiya Janata Party has given 75 resolutions to complete 75 years of independence. Referring to these resolutions Rajnath Singh said that this roadmap is to make India a new India by 2022. Read all the big things ....


Web Title: BJP Manifesto for loksabha election 2019, all 75 sankalp (promises) you need to know