लाइव न्यूज़ :

भगवान राम के आदर्श और माता सीता की विरोधी है भाजपा-आरएसएस, आगर की सभा में राहुल गांधी का निशाना

By नईम क़ुरैशी | Updated: December 2, 2022 23:25 IST

राहुल गांधी ने भाजपा आरएसएस और प्रदेश सरकार पर करारा हमला करते हुए उन्हें भगवान राम के आदर्शों और माता सीता का विरोधी बताया।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने आरएसएस को महिला विरोधी करार दियाकहा ये लोग भगवान राम का नाम तो लेते हैं, माता सीता का नहींबोले- बीजेपी के लोग जय श्रीराम करते हैं, मगर उनके आदर्शों को नहीं अपनाते

आगर मालवा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को मप्र के सीमावर्ती जिले आगर मालवा में प्रवेश कर गई। ग्राम झालरा से आगर पहुंचे राहुल गांधी ने भाजपा आरएसएस और प्रदेश सरकार पर करारा हमला करते हुए उन्हें भगवान राम के आदर्शों और माता सीता का विरोधी बताया।

राहुल गांधी पहली बार भगवान राम को लेकर खुलकर और लम्बा बोले। उन्होंने तीन नारे लगाए और कहा कि भगवान राम ने पूरी जिंदगी तपस्या की। गांधी जी हे राम कहते थे, हे राम का मतलब, श्री राम का व्यक्तित्व उनका आचरण, प्यार, भाईचारा, सम्मान और तपस्या है। जिसने विश्व को जीने का तरीका सिखाया। गांधी जी जब हे राम कहते थे उनका मतलब होता था, भगवान राम हमारे दिल में हैं, उसे लेकर हमें जिंदगी जीना है। राम जी ने प्यार भाईचारा फैलाया और अपने आचरण से सबके आदर्श बने।

राहुल गांधी यहीं नहीं रुके उन्होंने सिया राम का मतलब बताते हुए कहा कि जय सीता, जय राम मतलब सीता और राम एक ही हैं। इसलिए नारा है जय सियाराम या जय सीताराम। भगवान राम ने माता सीता के सम्मान और इज्जत के लिए लड़ाई लड़ी। जब हम जय सियाराम कहते हैं, जिससे हम सीताजी को याद करते हैं। समाज में सीता की जगह होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग जय श्रीराम करते हैं, मगर उनके आदर्शों  को नहीं अपनाते। उन्होंने माता सीता को राम से अलग किया हुआ है।

सीता विरोधियों के संगठन में भी महिला नहीं

राहुल गांधी ने आरएसएस पर हमले की धार को तेज करते हुए कहा कि ये लोग भगवान राम का नाम तो लेते हैं, माता सीता का नहीं। ये महिला विरोधी लोग हैं, इसका प्रमाण है कि इनके संगठन में भी महिलाओं को स्थान नही है। ये जय सियाराम और जय सीताराम नहीं बोल सकते। उनके दिल में माता सीता और संगठन में महिलाओं का स्थान नहीं है।

मप्र के स्कूलों में सिर्फ़ ब्लैक बोर्ड, शिक्षक नहीं

राहुल गांधी ने मप्र की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा मुझसे मिलने आई छात्राओं ने बताया कि हमारे स्कूल में पढ़ाई के मुकम्मल इंतजाम नही हैं। खास तौर पर शिक्षक नही होने से पढ़ाई नहीं हो रही है। राहुल गांधी ने कहा मप्र के स्कूलों के हाल खराब हैं और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां के स्कूलों में सिर्फ़ ब्लैक बोर्ड बचे हैं, शिक्षक नही हैं।

देशभक्ति के नाम पर नफ़रत

भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो एक तरफ कहते हैं कि हम देशभक्त हैं। वहीं दूसरी तरफ नफरत फैलाते हैं, भाई को भाई से लड़ाते हैं। ये लोग देश की रीड़ की हड्डी को तोड़ रहे हैं। आज इस नफ़रत की वजह से देश में युवाओ को रोजगार नही मिल सकता। सारे रास्ते बंद किए जा रहे है। उनके जो दो-तीन उद्योगपति मित्र हैं, वह रोजगार नही दे सकते। रोजगार छोटे दुकानदार, किसान व छोटा व्यापारी ही दे सकता है, इन सबको खत्म किया जा रहा है। पब्लिक सेक्टर की कंपनियां उन्ही उद्योगपति मित्रों को बेची जा रही हैं, हर सेक्टर का निजीकरण किया जा रहा है। हमें न्याय का हिन्दुस्तान चाहिए ऐसा दोहरा हिन्दुस्तान नही, जहां अपने लोगों के साथ अन्याय हो।

आज का दिन महिलाओं के नाम

राहुल गांधी ने ग्राम झालरा से प्रातः 6 बजे यात्रा की शुरुआत की और आगर पहुंचने के दौरान लगभग 26 किमी की यात्रा में अधिकांश महिलाओं और बच्चियों से ही मिले। उन्होंने यात्रा को पिंक डे नाम दिया। हालांकि राहुल के इस पिंक डे ने हज़ारों लोगों को निराश भी किया, जिसके लिए उन्होंने सभा में माफ़ी मांगते हुए कहा कि हमने तय किया है कि हर प्रदेश में यात्रा का एक दिन महिलाओं को समर्पित करेंगे, उस दिन उन्ही से मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे।

अंधेरे में निकल पड़ा राहुल का काफिला

ठण्ड ने मालवा में दस्तक दे दी है। दिन छोटे और रात लम्बी होने से सूरज की आमद भी देर से होती है। मगर भारत जोड़ो यात्रा हर हाल में अपने निर्धारित समय पर अगले पड़ाव के लिए निकल पड़ती है। सबसे पहले यात्रा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और संयोजक जयराम रमेश प्रातः वंदना और राम धुन के साथ निकलते हैं। उनके साथ स्थाई यात्रियों के अलावा सेवादल के लोग यात्रा को आगे बढ़ाते हैं। शुक्रवार को यात्रा शुरू होने से पहले ही हजारों लोग झालरा पहुंच गए थे। धुंध और ठण्ड के साथ अंधेरे में ही राहुल गांधी का काफिला आगर के लिए निकल पड़ा।

टॅग्स :राहुल गांधीBJPआरएसएसभारत जोड़ो यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?