लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने यूट्यूबर और उनके सहयोगी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हटाया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:07 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने बुधवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए एक यूट्यूबर और उनके सहयोगी को पार्टी से निष्कासित किया। पार्टी के राज्य महासचिव कारू नागराजन ने बताया कि प्रदेश इकाई ने पार्टी के खिलाफ विचार व्यक्त करने के लिए यूट्यूबर मदन रविचंद्रन और उनके सहयोगी वेनबा को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इन दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके साथ कोई संबंध न रखें। रविचंद्रन ने एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें राज्य के पूर्व महासचिव केटी राघवन को एक महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो कॉल करते हुए दिखाया गया था, जिसके बाद राघवन ने अपना पद छोड़ दिया था। नागराजन ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘यूट्यूबर मदन रविचंद्रन और उनके सहयोगी वेनबा, जिन्होंने भाजपा की विचारधाराओं के विपरीत विचार व्यक्त किए थे, को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि दोनों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई से मुलाकात की और पार्टी सदस्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए उनके द्वारा गठित समिति को अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। रविचंद्रन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो जारी किया था, जिसमें राघवन को एक महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो कॉल करते हुए दिखाया गया था। ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा करने वाले राघवन ने वीडियो में अपनी संलिप्तता से इनकार किया था और दावा किया था कि यह उनकी और पार्टी की छवि खराब करने की साजिश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?