लाइव न्यूज़ :

छह राज्य और 7 विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव, बीजेपी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 8, 2022 12:36 IST

उपचुनाव बिहार के मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ और ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र में होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने कहा कि इन चुनावों की अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी होगी।अंधेरी (पूर्व), गोला गोरखनाथ, गोपालगंज और धामनगर की सीट इन विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के निधन से खाली हुई हैं।उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ से अमन गिरि को उम्मीदवार बनाया है। 

नई दिल्लीः बीजेपी ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। छह राज्यों की रिक्त सात विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होगा। मतों की गिनती छह नवंबर को होगी।

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने भव्य विश्नोई को प्रत्याशी बनाया है। तेलंगाना के मुनुगोडे से कांग्रेस के पूर्व विधायक केआर रेड्डी को बनाया है। उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ से अमन गिरि को उम्मीदवार बनाया है। अंधेरी (पूर्व), गोला गोरखनाथ, गोपालगंज और धामनगर की सीट इन विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के निधन से खाली हुई हैं।

ये उपचुनाव बिहार के मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ और ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र में होंगे। निर्वाचन आयोग ने कहा कि इन चुनावों की अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी होगी।

मोकामा सीट से विधायक रहे अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त हो गई थी। आदमपुर की सीट कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई थी। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीता था। पिछले दिनों उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था और इसके बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव में सत्येंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में रह चुके सिंह पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हरियाणा के हिसार में आप में शामिल हो गये थे।

यह उपचुनाव हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे बिश्नोई के लिए काफी मायने रखता है, क्योंकि यह सीट पिछले पांच दशकों से उनके परिवार का गढ़ रहा है। हिसार स्थित नयोली खुर्द गांव के रहने वाले सिंह को 2014 में कांग्रेस के टिकट पर आदमपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।

वह बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे। बिश्नोई 2014 में हरियाणा जनहित कांग्रेस के नेता थे, जिसका उन्होंने 2016 में कांग्रेस में विलय कर दिया था, क्योंकि वह उसमें वापस लौट गये थे। हालांकि, दो महीने पहले उन्होंने फिर से कांग्रेस छोड़ दी। 

टॅग्स :उपचुनावचुनाव आयोगBJPउत्तर प्रदेशबिहारओड़िसाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए