लाइव न्यूज़ :

बंगाल में फर्जी टीकाकरण अभियान के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:15 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जुलाई पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में कोलकाता में आयोजित कथित फर्जी टीकाकरण अभियान के खिलाफ बुधवार को कई जिलों में प्रदर्शन किया। इस दौरान फर्जी टीकाकरण शिविर लगाने के मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई गई।

वरिष्ठ भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य के नेतृत्व में करीब 100 कार्यकर्ता शहर के बाहरी साल्ट लेक इलाके में उपजिलाधिकारी कार्याल्य के बाहर एकत्र हुए और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा मुफ्त कोविड-19 टीका मुहैया कराने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस सरकार सभी पात्र लोगों का टीकाकरण करने में नाकाम रही है। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शनस्थल से हटाया। भाजपा ने इसी तरह के प्रदर्शन पुरुलिया शहर और सिलीगुड़ी में भी किए।

उल्लेखनीय है कि खुद को आईएएस अधिकारी बताकर देबांजन देब ने कोलकाता में फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित किया था। तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमि चक्रवर्ती ने भी इस शिविर में टीका लगवाया था, जिन्होंने बाद में इसका भंडाफोड़ किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग