लाइव न्यूज़ :

Covid-19: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

By रुस्तम राणा | Updated: January 10, 2022 21:40 IST

सोमवार रात उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार रात उन्होंने ट्विटर पर दी अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर उन्होने लिखा- अभी मैं स्वस्थ्य महसूस कर रहा हूं

नई दिल्ली: देश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि उन्होंने अपनी सेहत की जानकारी देते हुए कहा है कि वे स्वस्थ्य हैं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। सोमवार रात उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जाँच करवा लें।'

नड्डा से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को कोरोना संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। भट्ट ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। सोमवार की शाम उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मुझे हल्के लक्षण के साथ कोरोना हुआ है। मैंने घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना कोरोना जांच कराएं।

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज हल्के लक्षणों के साथ मुझे कोरोना हुआ है। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं और वे खुद को अलग कर लें और अपना कोरोना टेस्ट कराएं।

रक्षामंत्री के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की काम की थी।  

टॅग्स :J P Naddaराजनाथ सिंहRajnath SinghAjay Bhatt
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी