लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन के लिए हैदराबाद पहुंचे नड्डा, नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2022 18:47 IST

कार्यक्रम के तहत बीजेपी की यह रैली सिकंदराबाद में महात्मा गांधी मूर्ति से शुरू होकर पैराडाइज एक्स रोड तक जाएगी। हैदराबाद पहुंचे नड्डा ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, मैं सभी कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गांधी प्रतिमा पर जाऊंगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश की जनता और पार्टी कैडर को संदेश देने की कोशिश करेंगे नड्डाकोविड-19 की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए प्रदर्शन करेंगे नड्डा

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्हें प्रस्तावित रैली की इजाजत नही दी गई। हैदराबाद पुलिस आयुक्त सी वी आनंद ने कहा कि सार्वजनिक सभाओं पर कोविड प्रतिबंधों के मद्देनजर रैली की अनुमति नहीं दी गई। रैली की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया।

दरअसल, कार्यक्रम के तहत बीजेपी की यह रैली सिकंदराबाद में महात्मा गांधी मूर्ति से शुरू होकर पैराडाइज एक्स रोड तक जानी थी। इससे पहले हैदराबाद पहुंचे नड्डा ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, मैं सभी कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गांधी प्रतिमा पर जाऊंगा।

आपको बता दें कि बीजेपी सांसद और तेलंगाना ईकाई के पार्टी प्रमुख बंदी संजय कुमार को बीते रविवार की रात कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सोमवार को कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की रिमांड भेजा है। संजय कुमार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

तेलंगाना सरकार के द्वारा संजय कुमार की गिरफ्तारी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अत्यंत निंदनीय बताया था। नड्डा ने कहा था, 'तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय की गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय है और लोकतंत्र की हत्या के समान है। वह अपने कार्यालय में सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस जबरन उनके कार्यालय में घुसी और उनको गिरफ़्तार किया।'

उन्होंने कहा था, जिस तरह से भाजपा की तेलंगाना के उपचुनावों में जीत हुई है उससे के. सी. आर सरकार बौखला गए हैं और अब वह प्रजातंत्र का गला घोंटने और प्रजातंत्र की आवोज़ों को दबाने के लिए आ गए हैं। भाजपा शिक्षकों की लड़ाई लड़ेगी और सच की जीत होगी।

बता दें कि कुमार ने राज्य सरकार की आदेश संख्या 317 के विरूद्ध रविवार को शाम नौ बजे से सोमवार को सुबह पांच बजे के बीच शहर स्थित अपने कार्यालय में ‘जागरण दीक्षा’कार्यक्रम की योजना बनायी थी जिसके बाद उन्हें रात में पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया। संजय यहां राज्य में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPतेलंगानाहैदराबादBandi Sanjay Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए