लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से 'वाहवाही' कर लौट रहे हैं पीएम मोदी, दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए बीजेपी ने की है खास तैयारियां

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 28, 2019 10:45 IST

पीएम नरेन्द्र मोदी अपनी एक सप्ताह की अमेरिकी यात्रा सम्पन्न कर स्वदेश रवाना हो गए। मोदी ने यात्रा सम्पन्न करते हुए 'असाधारण स्वागत, गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए' अमेरिकी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जिससे भारत को बहुत लाभ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी हफ्ते भर से अमेरिका के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने अमेरिका में क्लाइमेट समिट, हाउडी मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। स्वदेश रवाना होने से पहले मोदी ने सप्ताह भर की अपनी यात्रा और अमेरिका में जिन कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया था, का ब्योरा दिया।

अमेरिका के दौर से आज (28 सितंबर) की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत लौट रहे हैं। पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने खास तैयारियां की है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए  पालम एयरपोर्ट पर 25 से 30 हजार लोगों की भीड़ के आने की संभावना है। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद पीएम मोदी का काफिला यहीं से बाहर निकलेगा। इस मौके पर बीजेपी के कुछ बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। 

खबरों के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने बताया है कि शनिवार शाम छब बजे से ही पीएम मोदी के स्वागत के लिए लोग एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू कर देंगे। ज्यादातर लोगों को मेट्रो से आने का निर्देश दिया गया है। तकरीबन 30 हजार लोग एयरपोर्ट से तीन किलोमीटर के इलाके में सड़क के दोनों और  ह्यूमन चेन बनाकर खड़े रहेंगे और पीएम के ऊपर फूलों की बारिश करेंगे। 

पीएम मोदी हफ्ते भर से अमेरिका के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने अमेरिका में क्लाइमेट समिट, हाउडी मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। जिसकी सोशल मीडिया पर भी खूब धूम रही। मोदी ने यात्रा सम्पन्न करते हुए 'असाधारण स्वागत, गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए' अमेरिकी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने विशेष विमान के साथ मोदी की दो तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए उनकी वापसी की जानकारी दी। कुमार ने लिखा, ‘‘ मोदी कई उपलब्धियों भरे इस दौरे का समापन कर रहे हैं।’’ स्वदेश रवाना होने से पहले मोदी ने सप्ताह भर की अपनी यात्रा और अमेरिका में जिन कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया था, का ब्योरा दिया। मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने टेक्सास में ऐतिहासिक ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब