लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में 23 जून को महारैली करने जा रही बीजेपी, अमित शाह करेंगे संबोधित

By भारती द्विवेदी | Updated: June 20, 2018 13:19 IST

23 जून को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु हुई थी। इस दिन को बीजेपी और आरएसएस बलिदान दिवस के रूप में मनाती है। इस बार बलिदान दिवस के दिन बड़ी रैली का आयोजन होना है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जून: 23 जून को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मृत्यु हुई थी। इस दिन को भारतीय जनता पार्टी बलिदान दिवस के रूप में मनाती है। हर साल की तरह इस बार जम्मू-कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस मनाया जाना है लेकिन इस बार इसको बहुत ही बड़े रूप में मनाया जाना है। जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने मीडिया से बात करते हुए कहा है- 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है। लेकिन इस साल बड़ी रैली का आयोजन किया जाना है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उस रैली को संबोधित करेंगे।'

राजनीति में कुछ भी हो जाये, भारतीय मर्दों को महिलाओं के चरित्र हनन का बस मौका चाहिए

नमो ऐप के जरिए किसानों से रूबरू हुए पीएम मोदी, कहा-मेरे लिए ये दुर्लभ क्षण है

वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हार्स ट्रेंडिग के आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- 'जो लोग ये कह रहे हैं कि खरीद-फरोख्त हुई है। वास्तव में वो लोग ही ऐसा करते हैं। जम्मू-कश्मीर में किसी प्रकार की हार्स-ट्रेंडिग करने का हमारा मकसद नहीं है।' 

जम्मू-कश्मीर: शहीद औरंगजेब के परिजनों से मिलने पहुंचीं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, कहा- ये परिवार पूरे देश के लिए प्रेरणा

जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाया था। पिछले चार सालों से चल रही गठबंधन की इस सरकार का 19 जून (मंगलवार) को खत्म हो गया। भाजपा ने घाटी के हालातों का हावाला देते हुए पीडीपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया। जिसके बाद महबूबा मुफ्ती को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल जम्मू-कश्मीर में 6 महीने का राज्यपाल शासन लग चुका है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय जनता पार्टीआरएसएसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब