लाइव न्यूज़ :

उपवास से पहले कांग्रेस नेताओं ने खाए छोले-भटूरे, जानें बीजेपी के दावे में कितनी सच्चाई?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 9, 2018 17:01 IST

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने सफाई देते हुए कहा, 'यह तस्वीर सुबह आठ बजे से पहले की है। हमारा उपवास सांकेतिक रूप से सुबह 10.30 बजे से 4.30 बजे तक का है।

Open in App

नई दिल्ली, 09 अप्रैलः भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना ने दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं ने राजघाट पर उपवास करने से पहले रेस्टोरेंट में छोले-भटूरे खाए हैं। उन्होंने एक तस्वीर भी  शेयर की जिसमें कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली कुछ अन्य लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी नेता का दावा है कि यह तस्वीर आज सुबह आठ बजे से पहले की है। बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशव्यापी उपवास कर रही है। यह उपवास देशभर में दलित हिंसा और संसद में कामकाज ना होने की वजह से नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः- दलित हिंसाः नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ उपवास पर राहुल गांधी, बीजेपी ने लगाया ये आरोप

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने सफाई देते हुए कहा, 'यह तस्वीर सुबह आठ बजे से पहले की है। हमारा उपवास सांकेतिक रूप से सुबह 10.30 बजे से 4.30 बजे तक का है। यह कोई अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल नहीं है। बीजेपी के लोगों में मानसिकता ही खराब है। वो देश चलाने की बजाए इस पर फोकस करते हैं कि हमने क्या खाया है।'

दिल्ली के बीजेपी विधायक मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इनकी मानसिकता ही खाने की है। ये भूखे नहीं रह सकते। बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा कि यह तस्वीर कांग्रेस नेताओं के दोहरे रवैये को दिखाती है। एक तरफ तो वो उपवास की बात कह रहे हैं और दूसरी तरफ रेस्टोरेंट में खाना खा रहे हैं। तस्वीर बिल्कुल प्रमाणिक है। उन्हें इनकार करने दीजिए।

टॅग्स :इंडियन नेशनल काँग्रेसराहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया