लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने सिक्किम में राज्यसभा चुनाव के लिए दोरजी शेरिंग लेप्चा को बनाया उम्मीदवार, ग्नथांग माचोंग सीट से विधायक हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2024 17:33 IST

Open in App
ठळक मुद्देलेप्चा (66) वर्तमान में पाक्योंग जिले की ग्नथांग माचोंग सीट से विधायक हैंसिक्किम लोकतांत्रिक मोर्चा (एसडीएफ) सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं 2019 विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के नौ अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे

गंगटोक: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिक्किम में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए विधायक दोरजी शेरिंग लेप्चा को रविवार को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। एक बयान में इसकी जानकरी दी गयी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 19 जनवरी के चुनाव के लिए लेप्चा के नाम को मंजूरी दे दी है। 

लेप्चा (66) वर्तमान में पाक्योंग जिले की ग्नथांग माचोंग सीट से विधायक हैं। लेप्चा पिछली सिक्किम लोकतांत्रिक मोर्चा (एसडीएफ) सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं और 2019 विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के नौ अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की सरकार बनी थी। मंत्री के रूप में लेप्चा के पास भवन एवं आवास और परिवहन जैसे विभाग थे। 

लेप्चा ने कहा कि वह संसद में हिमालयी राज्य से संबंधित मुद्दे उठाकर अपनी सर्वोत्तम क्षमता से सेवा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने गंगटोक में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,  ‘राज्यसभा में एक प्रतिनिधि के रूप में पार्टी और मेरे राज्य सिक्किम की सेवा करने के लिये मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को दिल से धन्यवाद देता हूं। ’

 उन्होंने कहा कि वह आखिरी तारीख नौ जनवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट मौजूदा समय में विपक्षी एसडीएफ के हिशे लाचुंगपा के पास है। उनका कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होगा। लाचुंगपा लगातार दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट वर्तमान में विपक्षी एसडीएफ के हिशे लाचुंगपा के पास है। उनका कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। 

बत्तीस सदस्यीय सिक्किम विधानसभा में एसकेएम के 19, भाजपा के 12 और एसडीएफ के एक सदस्य हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डी आर थापा ने कहा कि सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) लेप्चा के राज्यसभा के लिए चुनाव को सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। थापा ने दावा किया कि उनकी पार्टी को चुनाव में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का समर्थन प्राप्त है। एसकेएम ने अभी तक चुनाव के लिए न तो लेप्चा के नाम का समर्थन किया है और न ही अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। एसकेएम भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है, लेकिन दोनों दल राज्य में एक साथ नहीं हैं। इसके अलावा एसडीएफ ने भी अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 

टॅग्स :BJPसिक्किमSikkim
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी