लाइव न्यूज़ :

मनोहर पर्रिकर के ‘जोश’ के कारण, कांग्रेस के ‘होश’ उड़ गए!

By भाषा | Updated: February 1, 2019 16:28 IST

63 वर्षीय मनोहर पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं और वह गत वर्ष एम्स से छुट्टी मिलने के बाद 14 अक्टूबर से पणजी के समीप डोना पाउला में अपने निजी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Open in App

गोवा से भाजपा नेता ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के ‘जोश’ के कारण कांग्रेस और उसके नेतृत्व के ‘होश’ उड़ गए हैं। दक्षिण गोवा से भाजपा सांसद नरेंद्र सवाईकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पर्रिकर से मुलाकात की जहां वह अपनी चिकित्सा जांच के सिलसिले में आए थे।मुलाकात के बाद उन्होंने टि्वटर पर कहा कि मुख्यमंत्री पहले की तरह ‘‘हंसमुख और खुशमिजाज’’ हैं। गौरतलब है कि 63 वर्षीय पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं और वह गत वर्ष एम्स से छुट्टी मिलने के बाद 14 अक्टूबर से पणजी के समीप डोना पाउला में अपने निजी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।सवाईकर ने ट्वीट किया, ‘‘नई दिल्ली में एम्स में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की। वह नियमित जांच के लिए यहां आए हैं और पहले की तरह हंसमुख तथा खुशमिजाज हैं। करोड़ों लोगों का योद्धा। उनके जोश से कांग्रेस और उसके नेतृत्व के होश उड़ गए हैं।’’ पर्रिकर ने बुधवार को गोवा विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा था, ‘‘मैं जोश में बजट पेश कर रहा हूं। जोश बहुत, बहुत ज्यादा है और पूरी तरह होश में हूं।’’ उनकी यह टिप्पणी तब आई जब विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा के नेतृत्व वाला गोवा प्रशासन ‘‘ध्वस्त’’ हो गया है और राज्य पर कर्ज बढ़ रहा है। गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर ने सोमवार को कहा था, ‘‘पहले होश में आओ, बाद में जोश की बात करो।’’ पर्रिकर विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र खत्म होने के बाद गुरुवार शाम को एम्स रवाना हो गए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि उनके चार दिनों में राज्य लौटने की संभावना है।

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब