लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने पूर्व बीपीएफ सदस्य दैमारी को असम राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी भाजपा ने असम की एक राज्यसभा सीट पर एक मार्च को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर सोमवार को बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के पूर्व सांसद विश्वजीत दैमारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

दैमारी ने 2020 में बीपीएफ के सदस्य के रूप में राज्यसभा का चुनाव जीता था लेकिन भाजपा और बीपीएफ के संबंधों में आई खटास के बाद उन्होंने नवंबर में उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है। दैमारी का जीतना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि असम विधानसभा में भाजपा के पास आवश्यक संख्या बल है। दैमारी पहली बार 2008 में राज्यसभा पहुंचे थे।

वर्तमान में भाजपा 60 विधायकों के साथ 126 सदस्यीय असम विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि बीपीएफ और असम गण परिषद (अगप) के क्रमशः 14 और 12 विधायक हैं। भाजपा की अगुवाई वाली असम सरकार में बीपीएफ के तीन कैबिनेट मंत्री हैं। असम में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

क्षेत्रीय पार्टी बीपीएफ की स्थापना 2005 में हुई थी और इसका मुख्यालय कोकराझार में है। बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के अंतर्गत आने वाले कोकराझार सहित चार जिलों में बीपीएफ का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है।

पिछले साल दिसंबर में 40 सदस्यीय बीटीसी चुनाव में बीपीएफ 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन इसके बावजूद उसे विपक्ष में बैठना पड़ा। इस चुनाव में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 12 और भाजपा ने नौ और गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी) तथा कांग्रेस ने एक-एक सीट हासिल की थी।

चुनावी नतीजों के बाद भाजपा ने राज्य के बोडो बहुल क्षेत्रों में स्व-शासी निकाय बीटीसी में शासन करने के लिए जरूरी बहुमत हासिल करने के मकसद से बीपीएफ को छोड़ यूपीपीएल से हाथ मिला लिया था।

गौरतलब है कि भाजपा ने बीपीएफ और अगप के साथ मिलकर 2016 का विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था।

असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को स्पष्ट किया कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा का बीपीएफ के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

भाजपा ने तेलंगाना में होने वाले विधान परिषद (स्नातक) चुनावों के लिए भी दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने एन. रामचंदर राव और गुज्जुला प्रेमेंदर रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे