लाइव न्यूज़ :

बीजेपी MP ने उठाया राहुल गांधी की समझ पर सवाल, कहा- पौधों की पहचान नहीं, किसानों का दर्द क्या समझेंगे

By भाषा | Updated: June 15, 2018 13:37 IST

भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा है- 'महात्मा गांधी ने जब लंगोटी पहनी थी, तब वह देश की पीड़ा को समझ सके।'

Open in App

उत्तर प्रदेश, 15 जून: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भदोही से पार्टी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पौधों को पहचानने तक की समझ नहीं रखने वाले राहुल किसानों का दर्द कभी नहीं समझ सकते। सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष पर किसान आंदोलन के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किताबों को पढ़कर देश की कृषि व्यवस्था को नहीं समझा जा सकता। राहुल पौधों को पहचान नहीं सकते, तो वह किसानों का दर्द भी कभी नहीं समझ सकते।

राहुल की इफ्तार पार्टी में प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी पर भड़के ओवैसी, कहा- यह पाखंड की पराकाष्ठा

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जब लंगोटी पहनी थी तब वह देश की पीड़ा को समझ सके। सिंह ने केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हितों में किये गये कार्यो का जिक्र करते हुए दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल में पहली बार कृषि के लिए 52 फीसदी बजट आवंटित हुआ तथा मनरेगा में कृषि कार्यों को भी शामिल कर खेती को बेहतर बनाने की पहल हुई है।

रणदीप सुरजेवाला और अरुण जेटली के बीच ट्विटर पर 'जबानी जंग' जारी, कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी नेता को कहा- 'बिना विभाग का मंत्री'

उन्होंने दावा किया कि अपने विकास कार्यक्रमों के बलबूते भाजपा लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री होंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह