लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी और तेलंगाना के सीएम राव से मिले राकेश टिकैत, जानिए किन मुद्दे पर हुई चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 3, 2022 19:36 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी और किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ सुब्रमण्यम स्वामी से मिले।भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि और किसान नेता राकेश सिंह टिकैत से मुलाकात की।एस स्वामी ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों में उनके मित्र हैं।

नई दिल्लीः तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव गुरुवार को भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में नई दिल्ली में समान विचारधारा वाले नेताओं के साथ बैठक की। कई मुद्दों पर मोदी सरकार की आलोचना करने वाले स्वामी ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों में उनके मित्र हैं।

नई दिल्ली में डेरा डाले हुए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ सुब्रमण्यम स्वामी और भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि और किसान नेता राकेश सिंह टिकैत से मुलाकात की। स्वामी ने कहा कि उन्होंने आर्थिक स्थिति और विशेषकर यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद के सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की।

स्वामी ने हाल में राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी। तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष राव, भाजपा के खिलाफ एकजुट गठबंधन की वकालत करते हुए, विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए देश भर में यात्रा कर रहे हैं। स्वामी, भाजपा सरकार की नीतियों की इस तीखी आलोचना के लिए जाने जाते हैं और उन्हें उन बुद्धिजीवियों में से एक के रूप में जाना जाता है, जो कुदाल को कुदाल कहते हुए किसी के आगे झुकेंगे नहीं।

टिकैत ने दिल्ली में हाल के ऐतिहासिक किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था, जिसने भाजपा सरकार को पीछे हटने और कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया था। स्वामी और टिकैत दोनों ने चंद्रशेखर राव के साथ उनके द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन पर बातचीत की। टीआरएस सांसद जे संतोष कुमार और तेलंगाना योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बी. विनोद कुमार भी मौजूद थे।

टॅग्स :तेलंगानाके चंद्रशेखर रावसुब्रमणियन स्वामीराकेश टिकैतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब