लाइव न्यूज़ :

बैठक में मौजूद BJP सांसद ने पार्टी के विधायक को जूते से जमकर पीटा, वीडियो में देखें पूरा वाकया

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 6, 2019 18:28 IST

खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और पार्टी से ही विधायक राकेश सिंह के बीच जमकर मारपीट हुई है। यह मारपीट एक प्रोजेक्ट के शिलान्यास पट्टी पर नाम नाम न होने की वजह से हुई है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और विधायक के बीच बुधवार को एक बैठक के दौरान जमकर मारपीट हो गई, जिसमें बीजेपी सांसद ने विधायक को जूतों से जमकर पीटा। हालांकि विधायक ने भी सांसद को कई थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है यह वाकया शिलापटट् पर नाम न होने की वजह से हुआ है। 

खबरों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और पार्टी से ही विधायक राकेश सिंह के बीच जमकर मारपीट हुई है। यह मारपीट एक प्रोजेक्ट के शिलान्यास पट्टी पर नाम नाम न होने की वजह से हुई है।

दोनों नेता के बीच शिलापट्टी पर नाम न होने की वजह से बहस शुरू हुई और देखते ही देखते यह बहस गरमा गई। इस दौरान बीजेपी विधायक राकेश सिंह ने अपने जूते की ओर हाथ बढ़ाया। हालांकि उन्होंने अपने पैर से जूता उतारा नहीं, लेकिन गुस्से से तमतमाए सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने पैर से जूता उतार लिया।सांसद त्रिपाठी ने जूता उतारकर विधायक को जमकर मारा। इस दौरान वहां मौजूद लोग बीच-बचाव को आए। वहीं, विधायक ने सांसद के ऊपर थप्पड़ चला दिया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला बढ़ने के बाद तुरंत पुलिस वहां पहुंची और दोनों नेताओं को अलग-अलग किया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया