भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने चार बच्चों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, कहा- कांग्रेस अगर विधेयक ला दी होती तो...सुप्रिया श्रीनेता ने दिया जवाब
By अनिल शर्मा | Published: December 10, 2022 09:03 AM2022-12-10T09:03:08+5:302022-12-10T09:53:46+5:30
इस वीडियो को साझा करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने रवि किशन पर तंज कसा और कहा कि '' बच्चे पैदा होते गए'' और आपको पता ही नहीं चला? चलो कांग्रेस की कृपा से आप 3 बेटियों और 1 बेटे के पिता तो बन गए।
नई दिल्लीः भोजपुरी अभिनेता व भाजपा सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को अपने चार बच्चों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा सांसद ने कहा कि अगर कांग्रेस ने उस समय जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया होता तो वह रुक जाते। एक टीवी कार्यक्रम में बोलते हुए रवि किशन ने कहा कि संसद में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पेश करने जा रहे हैं।
आज तक के एक मीडिया कॉन्क्लेव में बोलते हुए, रवि किशन ने कहा कि वह कॉन्क्लेव के तुरंत बाद संसद में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पेश करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि लेकिन आपके चार बच्चों का क्या? तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भाजपा सांसद ने कहा, ''अगर कांग्रेस सरकार पहले विधेयक लाती तो मैं रोक देता...''
रवि किशन ने कहा, "यह सच है कि मेरे चार बच्चे हैं। इसलिए मैं उन्हें पालने के संघर्ष को जानता हूं। मैंने बहुत संघर्ष के बाद सफलता का स्वाद चखा। शुरुआत में हमें काम या पैसे में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाता था। और मैं हमेशा काम को चुनता था क्योंकि मुझे पता था कि पैसे आ जाएंगे।
रवि किशन ने कहा कि "मेरी पत्नी लंबी और पतली थी और पहली और दूसरी डिलीवरी के बाद, मैंने उसकी सेहत बिगड़ते देखी। मैं उस समय संघर्ष कर रहा था और हमेशा शूटिंग में व्यस्त रहता था। बच्चे पैदा होते गए। उस समय कोई स्पष्टता नहीं थी। बकौल रवि किशन अब मेरे पास सफलता और पैसे दोनों हैं लेकिन जब मैं अपनी पत्नी को देखता हूं तो मुझे खेद होता है।
इस वीडियो को साझा करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने रवि किशन पर तंज कसा और कहा कि '' बच्चे पैदा होते गए'' और आपको पता ही नहीं चला? चलो कांग्रेस की कृपा से आप 3 बेटियों और 1 बेटे के पिता तो बन गए। कांग्रेस नेता ने आगे लिखा- ''शरीर बिगड़ गया पत्नी का बच्चे पैदा करने से'' - यह पत्नी के लिए प्यार नहीं body shaming है। अंत में रवि किशन की अंग्रेजी पर सुप्रिया ने चुटकी लेते हुए लिखा- और हाँ अंग्रेजी बड़े ऐक्सेंटवा से बोलत हवा, कहाँ सिखला?
—“बच्चे पैदा होते गए” और आपको पता ही नहीं चला? चलो कांग्रेस की कृपा से आप 3 बेटियों और 1 बेटे के पिता तो बन गए 🤣
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) December 9, 2022
—“शरीर बिगड़ गया पत्नी का बच्चे पैदा करने से” - यह पत्नी के लिए प्यार नहीं body shaming है
—और हाँ अंग्रेजी बड़े ऐक्सेंटवा से बोलत हवा, कहाँ सिखला? https://t.co/2EyCLlRChl
कार्यक्रम में मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव भी मौजूद होते हैं। गौरतलब बात है कि मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं।