लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः BJP सांसद ने सरकारी भूमि पर 54 धार्मिक स्थलों की सूची उपराज्यपाल सौंपी, अतिक्रमण का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 11, 2019 17:40 IST

अनिल बैजल को दिए ज्ञापन में पश्चिम दिल्ली से लोकसभा सदस्य ने दावा किया कि उन्होंने निजी तौर ऐसे इलाकों का मुआयना किया है जहां दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी), ग्राम सभा, बाढ़ विभाग, डीडीए, नगर निगमों की जमीनों पर कब्रिस्तान और मस्जिदें बनाई गई हैं।

Open in App

दिल्ली की सरकारी भूमि पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों का निर्माण का आरोप लगाने वाले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की और उन्हें शहर में ऐसे 54 कथित अतिक्रमणों की सूची दी। वर्मा ने पिछले महीने बैजल को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि सरकारी जमीनों, सड़क किनारे तथा खाली स्थानों पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में तुरंत कार्रवाई की मांग की थी।

अनिल बैजल को दिए ज्ञापन में पश्चिम दिल्ली से लोकसभा सदस्य ने दावा किया कि उन्होंने निजी तौर ऐसे इलाकों का मुआयना किया है जहां दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी), ग्राम सभा, बाढ़ विभाग, डीडीए, नगर निगमों की जमीनों पर कब्रिस्तान और मस्जिदें बनाई गई हैं। ये ज़मीनें पार्क, सार्वजनिक शौचालय आदि सामुदायिक सुविधाओं के लिए हैं।

उन्होंने ज्ञापन में कहा, ‘‘ मेरे सर्वेक्षण में पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र और दिल्ली के अन्य हिस्सों में सरकारी जमीनों पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों के अतिक्रमण के 54 मामलों की पहचान हुई है।’’ वर्मा ने कथित अतिक्रमण का आधिकारिक सर्वेक्षण कराने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों की एक समिति गठित करने की अपनी मांग को दोहराया है।

वर्मा के आरोप का संज्ञान लेकर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने उनके दावे की जांच करने के लिए एक तथ्यान्वेषण समिति गठित कर दी है। सामाजिक कार्यकर्ता औवेस सुल्तान खान की अध्यक्षता वाली पांच सदस्य समिति अपना सर्वेक्षण कर रही है। खान ने कहा, ‘‘ हम अपनी रिपोर्ट संकलित करने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों का मुआयना कर रहे हैं। उम्मीद है कि रिपोर्ट को अगले हफ्ते के अंत तक पेश कर दिया जाएगा।’’

भाजपा सांसद के दावे पर ऐतराज़ जताते हुए दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफर-उल-इस्लाम खान ने कहा था कि सरकारी ज़मीन पर अवैध निर्माण पुरानी समस्या है लेकिन खास मज़हबी समुदाय से जोड़कर इसे मुद्दा बनाना गलत है। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से इस मुद्दे को उठाया जा रहा है उससे ऐसा लगता है कि यह ‘एक खास समुदाय के खिलाफ माहौल’ बनाने की कोशिश है, जो अस्वीकार्य है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अनिल बैजलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी