लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को लेकर किया ट्वीट तो भड़की बीजेपी बोली- कांग्रेस को इस मामले पर बोलने का अधिकार नहीं

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 7, 2020 06:33 IST

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय और कांग्रेस के किसी नेता के पास राम मंदिर निर्माण को लेकर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं हैं.

Open in App
ठळक मुद्देविधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ये वे लोग हैं जो पहले भी राम मंदिर के विरोध में थे और अब नई बहस शुरू करना चाहते हैं कि अब अयोध्या में राम मंदिर कौन बनाए.विधायक शर्मा ने कहा, दिग्विजय सिंह को बात करनी थी तो वे 6 दिसंबर 1992 से पहले करते.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर निर्माण को लेकर किए ट्वीट पर भाजपा ने हमला बोला है. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह और किसी कांग्रेस नेता को राम मंदिर पर बोलने का अधिकार नहीं है.

विधायक शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अगर आप के अंदर राम मंदिर बनवाने की हिम्मत और साहस था, तो राजीव गांधी की सरकार में बनवाते, मनमोहन सरकार में बनवाते, लेकिन राम मंदिर बनाने की तो छोड़ो, राम की जन्मभूमि को राम जन्मभूमि तक स्वीकार नहीं किया था, ऐसे में राम मंदिर के बारे में आप अपना क्या निर्णय दे सकते हैं. शर्मा ने कहा कि दिग्विजय और कांग्रेस के किसी नेता के पास राम मंदिर निर्माण को लेकर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर कौन बनाएगा ये बोलने का अधिकार कांग्रेस के पास नहीं है. दिग्विजय सिंह को बात करनी थी तो वे 6 दिसंबर 1992 से पहले करते. अब दिग्विजय सिंह किस मुंह से राम मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं.

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ये वे लोग हैं जो पहले भी राम मंदिर के विरोध में थे और अब नई बहस शुरू करना चाहते हैं कि अब अयोध्या में राम मंदिर कौन बनाए. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह आपसे राम मंदिर के निर्माण में सलाह नहीं ली जा रही है. हिंदू राम मंदिर बनाएगा, राम मंदिर राम भक्त और साधु-संत बनवाएंगे, लेकिन कांग्रेस के मार्गदर्शक और सलाह की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि मंदिर में बाधा डालने की कोशिश न करें दिग्विजय सिंह.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया