लोकसभा में ईरानी का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी को देर तक मेजें थपथपाते देखा गया

By भाषा | Published: June 17, 2019 02:29 PM2019-06-17T14:29:13+5:302019-06-17T14:29:13+5:30

स्मृति ईरानी ने हिंदी में शपथ लेने के बाद कार्यवाहक लोकसभाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का अभिनंदन किया। उन्होंने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं का भी हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। सोनिया ने भी हाथ जोड़कर स्मृति का अभिवादन किया।

BJP MP from Uttar Pradesh's Amethi, Smriti Zubin Irani takes oath as member of the 17th Lok Sabha. | लोकसभा में ईरानी का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी को देर तक मेजें थपथपाते देखा गया

स्मृति ईरानी ने हिंदी में शपथ लेने के बाद कार्यवाहक लोकसभाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का अभिनंदन किया।

Highlightsकेंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी को 55 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया। लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर भाजपा नेता की जीत अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर पहली बार निचले सदन के सदस्य के रूप में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को जब 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली तो उनकी पार्टी के सदस्यों ने काफी देर तक मेजें थपथपाकर उनका अभिनंदन किया।

जैसे ही स्मृति का नाम शपथ ग्रहण के लिए बोला गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों समेत सत्तारूढ़ भाजपा सदस्यों को देर तक मेजें थपथपाते देखा गया। स्मृति ईरानी ने हिंदी में शपथ लेने के बाद कार्यवाहक लोकसभाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का अभिनंदन किया।


उन्होंने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं का भी हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। सोनिया ने भी हाथ जोड़कर स्मृति का अभिवादन किया। सदन में राहुल गांधी उपस्थित नहीं थे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी को 55 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया।

लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर भाजपा नेता की जीत अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

Web Title: BJP MP from Uttar Pradesh's Amethi, Smriti Zubin Irani takes oath as member of the 17th Lok Sabha.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे