लाइव न्यूज़ :

अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, चंडीगढ़ पीजीआई में थे भर्ती, सीएम खट्टर ने जताया दुख

By अनिल शर्मा | Updated: May 18, 2023 08:55 IST

कटारिया के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद रतन लाल कटारिया पिछले काफी दिनों से निमोनिया से पीड़ित थे। कटारिया का चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा था। 

अंबालाः हरियाणा के अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का गुरुवार निधन हो गया। वे पिछले काफी दिनों से निमोनिया से जूझ रहे थे। उनका चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा था। उनकी अंतिम यात्रा सेक्टर 4 एमडीसी से सुबह 11:30 बजे निकलेगी। अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे मनीमाजारा श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

कटारिया के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति !

ज्ञानचंद गुप्ता ने लिखा है कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अंबाला लोकसभा से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन हम सभी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

गौरतलब है कि  4 मई को सांसद रतनलाल कटारिया ने अपनी धर्मपत्नी बंतो कटारिया के साथ 40वीं सालगिरह अस्पताल में ही मनाई थी। कटारिया ने लिखा था कि इस शुभ अवसर पर आप सभी के आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। जीवन के उतार-चढ़ाव में संघर्ष करते हर कदम पर एक दूसरे के साथ सुख-दुख बांटते समय कब निकल गया पता ही नहीं चला। हम सफर को 40वीं वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं।

रतन लाल कटारिया 1980 में भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बने थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के अखिल भारतीय महामंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तक का सफर तय किया। जून 2001 से सितंबर 2003 तक भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष भी रहे थे।  6 अक्टूबर 1999 को रतन लाल कटारिया अंबाला से सांसद निर्वाचित हुए। वहीं साल 2014 के चुनाव में भी जीच दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराया था।

टॅग्स :AmbalaManohar Lal KhattarBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी