लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद ने असदुद्दीन ओवैसी को बताया 'मुस्लिम वोटों का दलाल', कहा-पहले कांग्रेस देती थी पैसे अब TRS के लिए करते हैं काम

By एएनआई | Updated: January 7, 2020 13:25 IST

तेलंगाना के निजामाबाद से बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को जोकर कहकर संबोधित किया। साथ ही उन्हें 'मुस्लिम वोटों का दलाल' कहा।

Open in App
ठळक मुद्देBJP सांसद ने ओवैसी को जोकर कहकर संबोधित किया इससे पहले भी धर्मपुरी ओवैसी पर निशाना साध चुके हैं

तेलंगाना के निजामाबाद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद अरविंद धर्मपुरी ने एक बार फिर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्होंने ओवैसी को 'जोकर' कहकर संबोधित करते हुए कहा उन्हें 'मुस्लिम वोटों का दलाल' बताया।

इससे पहले भी धर्मपुरी ओवैसी पर ऐसे कमेंट कर चुके हैं। ऐसे में जब एआईएमआईएम प्रमुख के पलटवार के बारे में बीजेपी सांसद से पूछा गया तो उन्होंने कहा  'असदुद्दीन ओवैसी जोकर की तरह लगते हैं और उन्हें उल्टा लटकाया जाना चाहिए। सर्कस में जोकर भी यहीं काम करता है। वह मुस्लिम वोटों के दलाल हैं। पहले कांग्रेस भी उन्हें दलाली करने का पैसा देती थी, लेकिन अब तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी दे रही है।'

बता दें कि तेलंगाना के निजामाबाद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद अरविंद धर्मपुरी ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। ओवैसी  शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ निजामाबाद में जनसभा करने वाले थे, जिसका स्थानीय बीजेपी सांसद धर्मपुरी इस जनसभा का विरोध कर रहे थे।

धर्मपुरी अरविंद ने असदुद्दीन ओवैसी को धमकी देने के अंदाज में कहा था कि मैंने असदुद्दीन ओवैसी को चेतावनी दी है कि मैं उनको एक क्रेन से उल्टा लटका दूंगा और उनकी दाढ़ी काट दूंगा।" इतना बोलने के बाद भाजपा सांसद यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने कहा कि मैं आपकी दाढ़ी को मुख्यमंत्री से चिपकाकर आपको प्रमोशन दूंगा। उन्होंने आगे कहा 'अवौसी को याद रखना चाहिए कि निजामाबाद बीजेपी का है नौ साल पहले उनके भाई अकबरुद्दीन पर एक मशहूर शख्स ने चाकू और गोली से हमला किया था। आपके भाई नौ साल बाद भी उन घावों का इलाज करावा रहा हैं। ' 

इसके अलावा बीते दिनों धर्मपुरी ने तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव की बेटी पर भी हमला बोला था।उन्होंने कहा था कि पिछले लोकसभा चुनाव में केसीआर की बेटी को हराया था। अब निजामाबाद में बीजेपी की सभा देख कर वह कांपने लगीं है। उनका रवैया देखकर लगता है कि वह सिर्फ मुसलमानों के मुख्यमंत्री है। अपनी बेटी की हार के बाद वह बार-बार ओवैसी को निजामाबाद भेज रहे हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमके चंद्रशेखर रावहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस