लाइव न्यूज़ :

मोरबी केबल ब्रिज हादसे में भाजपा सांसद के 12 रिश्तेदारों की हुई मौत, मेंटनेंस एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज

By अनिल शर्मा | Updated: October 31, 2022 13:18 IST

भाजपा सांसद मोहनभाई कुंदरिया ने दुर्घटना के बाद खुद मोरबी में घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है।

Open in App
ठळक मुद्दे राजकोट से भाजपा सांसद मोहनभाई कुंदरिया के 12 रिश्तेदारों की मौत हुई है।गुजरात पुलिस ने 'गैर इरादतन हत्या' के लिए पुल मेंटनेंस एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज की है।

मोरबी: केबल ब्रिज हादसे में राजकोट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मोहनभाई कुंदरिया के परिवार के बारह सदस्यों की की मौत हो गई है। कुंदरिया के निजी सहायक ने बताया कि मोरबी पुल गिरने की घटना में कुंदरिया की बहन के परिवार के 12 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। इस हादसे में 132 लोगों की मौत हुई है। उधर, गुजरात पुलिस ने 'गैर इरादतन हत्या' के लिए पुल मेंटनेंस एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज की है।

कुंदरिया ने दुर्घटना के बाद खुद मोरबी में घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है। पानी को बाहर निकालने के लिए मशीनें मौके पर मौजूद हैं ताकि हम नीचे शवों का पता लगा सकें। पानी में बहुत अधिक गाद है। मेरा मानना है कि पुल ओवरलोड हो गया और इससे घटना हुई। उन्होंने कहा कि कई टीमें बचान में लगी हैं।

 गुजरात सरकार ने हादसे की जांच के लिए सोमवार को एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया गया है। गुजरात के गृह मंत्री ने  बताया कि घटना के संबंध में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, रेंज आईजीपी के नेतृत्व में आज एक जांच शुरू हो गई है। रात भर सब काम करते रहे। नौसेना, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा राहत बल), वायु सेना और सेना तुरंत मौके पर पहुंच गई। 200 से अधिक लोगों ने पूरी रात खोज और बचाव अभियान में काम किया है।

उधर, घटना में गुजरात पुलिस ने निजी एजेंसियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और गैर इरादतन हत्या के प्रयास के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। पुल के रखरखाव और प्रबंधन एजेंसियों के खिलाफ भारतीय दंड की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), और 114 (अपराध होने पर उपस्थित होने वाले) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रबंधन व्यक्ति/एजेंसी ने पुल की उचित देखभाल और गुणवत्ता की जांच नहीं की और गंभीर लापरवाही दिखाते हुए 26 अक्टूबर को इसे लोगों के लिए खुला रखा.

टॅग्स :गुजरातराजकोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील