'लड़कियों के संस्कारित न होने के कारण रेप की घटनाएं', बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिया विवादित बयान

By स्वाति सिंह | Published: October 4, 2020 09:09 AM2020-10-04T09:09:00+5:302020-10-04T09:09:00+5:30

बीजेपी विधायक ने कहा कि ये सबका धर्म है। सरकार और परिवार दोनों का। जहां सरकार का रक्षा करने का धर्म है वहीं परिवार का भी धर्म है कि वो अपने बच्चों में संस्कार डाले। सरकार और संस्कार मिलकर भारत को एक सुंदर रूप दे सकते हैं।

BJP MLA Surendra Singh controversial statement, says 'Rape incidents due to non-rite of girls', | 'लड़कियों के संस्कारित न होने के कारण रेप की घटनाएं', बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिया विवादित बयान

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दलित हो या ब्राह्मण हो, सबकी बेटी, बेटी ही होती है

Highlightsसुरेंद्र सिंह ने रेप की घटनाओं पर विवादित बयान दिया है। विधायक से हाथरस कांड पर पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) के बलिया (Balia) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने रेप की घटनाओं पर विवादित बयान दिया है। बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी माता-पिता अपनी लड़कियों को अच्छे संस्कार दें, तब ही रेप की घटनाएं रुक सकती हैं। विधायक से हाथरस कांड पर पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी।

दरअसल, सुरेंद्र सिंह से एक पत्रकार ने सवाल किया कि कहा जाता है कि ये रामराज्य चल रहा है। इस रामराज्य में रेप जैसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। इसका क्या कारण है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं विधायक के साथ एक शिक्षक हूं। ये घटनाएं संस्कार से रुक सकती हैं। शासन और तलवार से रुकने वाली नहीं हैं। सभी माता-पिता का धर्म है कि अपनी बेटी को एक संस्कारिक वातावरण में रहने, चलने और शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं। 

बीजेपी विधायक ने कहा कि ये सबका धर्म है। सरकार और परिवार दोनों का। जहां सरकार का रक्षा करने का धर्म है वहीं परिवार का भी धर्म है कि वो अपने बच्चों में संस्कार डाले। सरकार और संस्कार मिलकर भारत को एक सुंदर रूप दे सकते हैं।

गौरतलब है कि 14 सितम्बर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था। मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई, जिसके बाद बुधवार तड़के उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रात में ही अंतिम संस्कार करने के लिए बाध्य किया। बहरहाल, स्थानीय पुलिस का कहना है कि ‘‘परिवार की इच्छा के मुताबिक’’ अंतिम संस्कार किया गया। 


 

Web Title: BJP MLA Surendra Singh controversial statement, says 'Rape incidents due to non-rite of girls',

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे