लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 12, 2019 12:24 IST

बैरिया क्षेत्र के उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट विजयशंकर राय की शिकायत पर शनिवार देर रात रेवती थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 171 बी ,171 ई व 188 के अंतर्गत बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह तथा तीन अन्य नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । 

Open in App

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध बगैर अनुमति सभा करने और मतदाताओं को प्रलोभन देकर टी शर्ट वितरित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है । बैरिया के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि कल एक वायरल वीडियो से पता चला कि भाजपा के क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने गत नौ मई की रात रेवती क्षेत्र में बगैर प्रशासनिक अनुमति के चुनावी सभा आयोजित की और उपस्थित लोगों को टी शर्ट वितरित की।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच करायी गई, जिसमें चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सही पाया गया ।

इस मामले में बैरिया क्षेत्र के उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट विजयशंकर राय की शिकायत पर शनिवार देर रात रेवती थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 171 बी ,171 ई व 188 के अंतर्गत बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह तथा तीन अन्य नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । 

 

उत्तर प्रदेश में 9 बजे तक पड़े 9.28 प्रतिशत वोट

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान रविवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है और पूर्वाह्न नौ बजे तक औसतन 9.28 प्रतिशत मत पड़ चुके हैं।

सुबह 9 बजे तक सुल्तानपुर में 9.37%, प्रतापगढ़ में 10.68 फीसद, फूलपुर में 9%, इलाहाबाद में 8.20%, अंबेडकरनगर में 10.20%, श्रावस्ती में 9.20%, डुमरियागंज में 7.60%, बस्ती में 11.40%, संत कबीर नगर में 8.75%, लालगंज में 10.30%, आजमगढ़ में 10.10%, जौनपुर में 9.07%, मछली शहर में 7.70% और भदोही में 8.40% वोट पड़ चुके हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी