राजस्थान विधानसभा में BJP विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी, मुंह पर सफेद पट्टियां बांध सदन में चुपचाप बैठे

By भाषा | Published: July 19, 2019 02:26 PM2019-07-19T14:26:09+5:302019-07-19T14:26:09+5:30

BJP mla protests in Rajasthan assembly in zero hour | राजस्थान विधानसभा में BJP विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी, मुंह पर सफेद पट्टियां बांध सदन में चुपचाप बैठे

File Photo

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के प्रश्नकाल में अपना विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रखा और वे मुंह पर सफेद पट्टी बांधकर सदन में आए। भाजपा के विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया और मुंह पर पट्टी बांधे चुपचाप बैठे रहे।

भाजपा विधायकों के भाग नहीं लेने और कुछ मंत्रियों के सदन में हाजिर नहीं होने के कारण प्रश्नकाल की तय कार्रवाई 20 मिनट में ही समाप्त हो गयी। कांग्रेस के उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से कुछ और प्रश्न पूछे जाने की अनुमति देने का आग्रह किया क्योंकि मंत्री और विधायक बाद में सदन में आए।

प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछे जाने को लेकर भाजपा के विधायक नाराज चल रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने प्रश्नकाल की कार्यवाही का आंशिक बहिष्कार किया था। प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र सिंह

राठौड़ ने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब विधायकों ने सदन में सफेद पट्टी के साथ प्रदर्शन किया। ऐसी कोई परंपरा नहीं रही है कि मूल प्रश्नकर्ता के अलावा कोई और विधायक पूरक प्रश्न नहीं पूछ सकता।’’ सदन की कार्यवाही 12 बजे शून्यकाल के साथ शुरू हुई तो भाजपा विधायकों ने सामान्य रूप से इसमें भाग लिया। 

Web Title: BJP mla protests in Rajasthan assembly in zero hour

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे