लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने कहा, चुनाव से पहले तृणमूल नेताओं को शामिल करना भूल थी, TMC नेता ने कहा- क्या वे शुभेंदु अधिकारी पर ऊंगली उठा रहे हैं?

By अनिल शर्मा | Updated: September 7, 2021 10:14 IST

निखिल रंजन डे ने कूच बिहार शहर में पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन तृणमूल नेताओं को पार्टी में लेकर भूल की है। वे कभी भी भाजपा की विचारधारा से नहीं जुड़े थे।’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन तृणमूल नेताओं को पार्टी में लेकर भूल की हैः निखिल रंजन डेवे कभी भी भाजपा की विचारधारा से नहीं जुड़े थेः निखिल रंजननिखिल रंजन डे के इस बयान पर कूचबिहार जिले के तृणमूल अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय ने तंज कसा है

कोलकाताः पिछले चार महीने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायकों के तृणमूल कांग्रेस में वापसी पर पार्टी के कूच बिहार दक्षिण से विधायक निखिल रंजन डे ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल नेताओं को शामिल कर शीर्ष नेतृत्व ने भूल की। डे ने दावा किया कि अगर तृणमूल नेताओं को शामिल नहीं किया जाता तो पार्टी और बेहतर प्रदर्शन करती।

निखिल रंजन डे ने कूच बिहार शहर में पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन तृणमूल नेताओं को पार्टी में लेकर भूल की है। वे कभी भी भाजपा की विचारधारा से नहीं जुड़े थे।’’ उन्होंने कहा कि ये नेता भाजपा में शामिल हुए थे क्योंकि वे इस धारणा से प्रभावित थे कि पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आएगी और हमारी पार्टी में उन्हें अधिक अहमियत भी दी गई। लेकिन अब वे पार्टी छोड़ रहे हैं।’’ पूर्व भाजपा उपध्यक्ष एवं कुछ दिन पहले पार्टी के टिकट पर निर्वाचित मुकुल रॉय मई में तृणमूल में वापस चले गए। तीन अन्य भाजपा विधायकों ने भी उनका अनुसरण किया।

निखिल रंजन डे पर तंज करते हुए कूचबिहार जिले के तृणमूल अध्यक्ष पार्थ प्रतिम रॉय ने कहा, ‘‘उनके इस तर्क के आधार पर तो विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी भाजपा की विचारधारा से नहीं जुड़े हैं क्योंकि एक साल पहले तक तो वे तृणमूल के साथ थे। क्या डे अधिकारी पर भी ऊंगली उठा रहे हैं?’’ अधिकारी पिछले साल दिसंबर में भाजपा में शामिल हुए थे। मुकुल रॉय ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि भाजपा के कई विधायक आने वाले दिनों में तृणमूल में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। रायगंज के भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने रविवार को घोषणा की कि वह पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, जिससे उनके भविष्य के कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। 

टॅग्स :टीएमसीBJPShubhendu Adhikari
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी