लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थानः बीजेपी विधायक ने कहा, "हमारी बेटियां पंचर वालों के साथ भाग रही हैं, भगवान मंदिर में रो रहे हैं"

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: January 9, 2019 09:39 IST

गुलाब चंद्र कटारिया ने एक बार फिर से लव जेहाद का ममला उठाया है। 

Open in App

राजस्‍थान के पूर्व गृहमंत्री व दिग्गज भारतीय जनता पार्टी नेता गुलाब चंद्र कटारिया ने एक लव जिहाद मसले पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, लड़कियां पंचर बनाने वालों के साथ भाग रही हैं। ऐसे में देश के हर शहर में एक पाकिस्तान बन रहा है।

यह बात उन्होंने लव जेहाद का उल्लेख करता हुए किया। राजस्‍थान के उदयपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, आज भारत में ऐसी ‌स्थिति बन गई है कि लोग अपने घर की बेटियों को बचाने के लिए घर छोड़ रहे हैं।

उनके अनुसार देश में लड़कियों के पंचर वालों के साथ भागने की समस्या एक भयावह रूप लेती जा रही है। यही स्थिति रही तो जल्द ही भारत के हर शहर में एक पाकिस्तान बस जाएगा।

उन्होंने कहा, लव जेहाद क्या है? ऐसा क्या उपन पंचर वालों में जो हमारे घर की लड़कियां पंचर रिपयेर करने वालों के साथ भाग रही हैं। क्या आप इसे समझते नहीं हैं? यह क्या ड्रामा है।

इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे मंदिरों में भगवान रो रहे हैं। उनकी कोई देखभाल करने वाला नहीं है। भगवान का ध्यान कोई नहीं रख रहा है। जबकि दूसरे लोग लव जेहाद कर अपने धर्म की रक्षा में लगे हैं।

जनसत्ता में प्रकाशित एक खबर के अनुसार इस मसले को लेकर गुलाब चंद्र कटारिया से संपर्क की कोशिश भी गई, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो पाई। दरअसल, राजस्‍थान में लव जेहाद का मसला पहले भी उठता रहा है। बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा ने पहले भी इसी मसले पर धमकी दी थी कि अगर हिन्दू बेटियों को वापस नहीं किया जाता है तो वे दूसरे तरीके अपनाएंगे।

टॅग्स :लव जिहादराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब